चुनाव से पहले यूपी में स्वामी प्रसाद मौर्य ने सपा जॉइन की, तीन और भाजपा विधायकों ने दिया इस्तीफा

JOIN OUR WHATSAPP GROUP
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले मंगलवार उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के लिए बड़ा झटका लगा है। योगी सरकार के श्रममंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया।

इस्तीफे के बाद मौर्य समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए । उन्होंने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव से मुलाकात भी की अखिलेश ने मुलाकात की तस्वीर शेयर की है । सपा सुप्रीमो ने मौर्य का स्वागत करते हुए कहा कि सामाजिक न्याय का इंकलाब होगा बाइस में बदलाव होगा। तिलहर से बीजेपी विधायक रोशन लाल वर्मा भी मौर्य के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हो रहे हैं, और इनके अलावा बांदा की तिंदवारी सीट से भाजपा विधायक ब्रजेश प्रजापति तथा बिल्हौर से भाजपा विधायक भगवती सागर ने भी इस्तीफा दे दिया है। स्वामी प्रसाद मौर्य ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को लिखे पत्र में कहा, “मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल में श्रम एवं सेवायोजन व समन्वय मंत्री के रूप में विपरीत परिस्थितियों व विचारधारा में रहकर भी बहुत ही मनोयोग के साथ उत्तरदायित्व का निर्वहन किया है, किंतु दलितों, पिछड़ों, किसानों बेरोजगार नौजवानों एवं छोटे- लघु एवं मध्यम श्रेणी के व्यापारियों की घोर उपेक्षात्मक रवैये के कारण उत्तर प्रदेश के मंत्रिमंडल से मैं इस्तीफा देता हूं। पिछले कई दिनों से चर्चा चल रही थी कि स्वामी प्रसाद मौर्य, बीजेपी का दामन छोड़कर अखिलेश यादव की साइकिल पर सवार हो सकते हैं। कहा जा रहा है कि स्वामी प्रसाद मौर्य के ज्वॉइनिंग मामले को सीधे अखिलेश यादव देख रहे थे और बातें उनके स्तर पर ही हो रही थी। स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफे को बीजेपी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !











