शुक्र, अप्रैल 10, 2026

19 राज्यों में पहुंचा ओमिक्रॉन, दिल्ली में आज से नाइट कर्फ्यू का केजरीवाल ने किया एलान

Omicron spread in 19 states, Kejriwal announced night curfew in Delhi from tomorrow

मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और गुजरात के बाद अब राजधानी दिल्ली में भी नाइट कर्फ्यू लगाया जाएगा। दिल्ली में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के बीच केजरीवाल सरकार ने बड़ा फैसला किया है। राजधानी में सोमवार से नाइट कर्फ्यू लागू किया जा रहा है। रात 11 से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा। दिल्ली में 79 लोगों में ओमिक्रॉन वैरिएंट पाया गया है। रविवार को 19 राज्यों में ओमिक्रॉन अपने पैर पसार चुका है। देश में ओमिक्रॉन के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 474 हो गई है। महाराष्ट्र (108) और दिल्ली (79) में अब तक ओमिक्रॉन के सबसे ज्यादा संक्रमित मिले हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की जानकारी के मुताबिक ओमिक्रॉन के 130 पेशेंट ठीक हो चुके हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 6,987 नए मामले दर्ज किए गए और कोरोना से 162 लोगों की मौत हुई। देश में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 98.40% है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News