शुक्र, अप्रैल 10, 2026

ED summons Aishwarya Rai Bachchan in Panama Papers leak case

पनामा पेपर्स मामले में बच्चन परिवार की मुश्किलें बढ़ीं, आज ईडी के समक्ष पेश होंगी ऐश्वर्या राय बच्चन

पनामा पेपर्स लीक मामले में बच्चन परिवार की बहू और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai Bachchan) को आज ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया है। ऐश्वर्या राय आज दिल्ली के लोकनायक भवन में ईडी के सामने पेश होंगी।
बता दें की पनामा पेपर्स मामले की लंबे समय से जांच चल रही है, इस मामले में अभिषेक बच्चन से भी पूछताछ हो चुकी है। सूत्रों के मुताबिक ईडी (ED) के अधिकारियों ने ऐश्वर्या से पूछने वाले सवालों की लिस्ट तैयार कर ली है। हालांकि ऐश्वर्या राय ने पहले भी इन दस्तावेजों को पूरी तरह से झूठ का पुलिंदा करार दिया है। इससे पहले भी ईडी ने बना पनामा पेपर्स मामले में ऐश्वर्या राय को समन भेजा था, लेकिन ऐश्वर्या राय ने ईमेल के जरिए अपना जवाब भेजा था।

ED summons Aishwarya Rai Bachchan in Panama Papers leak case

क्या है पनामा मामला :
टैक्स हेवेन कहे जाने वाले देश पनामा की एक लॉ फर्म मोसेक फोंसेका का 40 साल का डेटा 3 अप्रैल, 2016 को लीक हो गया था। इसमें खुलासा हुआ कि कैसे दुनियाभर के अमीर और प्रभावशाली लोग टैक्स बचाने के लिए पैसा ऑफ-शोर कंपनियों में लगा रहे हैं। इस तरह से बड़े तौर पर टैक्स चोरी और मनी लॉन्ड्रिंग तक हो रही थी। इन दस्तावेजों में फिल्मी सितारों और उद्योगपतियों सहित 500 भारतीयों के नाम शामिल हैं। इनमें बच्चन परिवार का नाम भी सामने आया था। इसके बारे में दावा किया गया था कि ऐश्वर्या राय देश से बाहर एक कंपनी की डायरेक्टर और शेयरहोल्डर थीं। ऐश्वर्या के अलावा उनके पिता के. राय, मां वृंदा राय और भाई आदित्य राय भी कंपनी में उनके पार्टनर थे।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News