DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: हुलासगंज के बौरी पंचायत में लगा सहयोग शिविर, 30 दिनों के भीतर पात्र लाभुकों को मिलेगा योजनाओं का लाभ

Jehanabad News: हुलासगंज के बौरी पंचायत में लगा सहयोग शिविर, 30 दिनों के भीतर पात्र लाभुकों को मिलेगा योजनाओं का लाभ
InShot_20261117_191206938

जिला पदाधिकारी ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर ही कई लाभुकों को सौंपे गए राशन, जॉब और श्रमिक कार्ड

जहानाबाद। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में आम लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान करने और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंगलवार को हुलासगंज प्रखंड के बौरी ग्राम पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया की अध्यक्षता में आयोजित इस शिविर में पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार सहित विभिन्न विभागों के जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।

Digital Women Trust

शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर अपनी समस्याएं और विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन पदाधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किए। जिला पदाधिकारी ने एक-एक कर लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए। शिविर में मुख्य रूप से राशन कार्ड, जॉब कार्ड, श्रमिक कार्ड, वंशावली, पेंशन, सामाजिक सुरक्षा और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े मामलों पर सुनवाई की गई।

इस दौरान कई लाभुकों को मौके पर ही सरकारी योजनाओं का लाभ दिया गया। आपूर्ति विभाग की ओर से शोभा देवी और मधु देवी को राशन कार्ड उपलब्ध कराया गया। वहीं, वीबी-जी राम जी योजना के तहत सुलेखा देवी, अनुजा कुमारी, पुष्पम कुमारी और रिंकू कुमारी को जॉब कार्ड प्रदान किया गया। श्रम संसाधन विभाग की ओर से प्रियंका कुमारी, खुशबू कुमारी, फूल कुमारी, वीरेंद्र दास और कविता कुमारी को श्रमिक कार्ड दिया गया। इसके अलावा पंचायती राज विभाग के माध्यम से बुढ़ानपुर गांव के निवासी वीरेंद्र कुमार को वंशावली उपलब्ध कराई गई। पेंशन सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित आवेदनों पर भी आवश्यक कार्रवाई की गई।

शिविर में आपूर्ति, ग्रामीण विकास, पंचायती राज, श्रम संसाधन, राजस्व एवं भूमि सुधार, सामाजिक सुरक्षा, समाज कल्याण, कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण, विद्युत, सहकारिता तथा पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। सभी विभागों के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और पात्र लोगों को योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया की गई।

जिला पदाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों को अनिवार्य रूप से सहयोग पोर्टल पर अपलोड किया जाए। पात्र लाभुकों को अधिकतम 30 दिनों के भीतर संबंधित सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि जिन आवेदनों का निष्पादन मौके पर संभव है, उनका तत्काल निपटारा किया जाए, जबकि शेष आवेदनों को निर्धारित समय सीमा के अंदर नियमानुसार और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाए।

उन्होंने आवेदनों की नियमित समीक्षा करने और आवेदकों को उनके आवेदन पर की गई कार्रवाई की जानकारी देने का भी निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी ने कहा कि सहयोग शिविर का उद्देश्य प्रशासन को सीधे आम लोगों तक पहुंचाना है, ताकि ग्रामीणों को छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रखंड या जिला मुख्यालय का बार-बार चक्कर नहीं लगाना पड़े। प्रशासन की इस पहल के माध्यम से पंचायत स्तर पर ही लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है।

Jehanabad News: A support camp was held in Bauri Panchayat, Hulasganj; eligible beneficiaries will receive the benefits of various schemes within 30 days.

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़