DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: रक्तदाताओं को रुद्रा इंफ्रासर्विसेज ने किया सम्मानित, 16 लोगों ने किया रक्तदान

Jehanabad News: रक्तदाताओं को रुद्रा इंफ्रासर्विसेज ने किया सम्मानित, 16 लोगों ने किया रक्तदान
InShot_20261003_090714407


सौर ऊर्जा के क्षेत्र में कार्यरत कंपनी ने सामाजिक सरोकार के तहत रक्तदाताओं का बढ़ाया उत्साह, स्वस्थ लोगों से रक्तदान की अपील.


जहानाबाद, 2 अक्टूबर। सौर ऊर्जा के क्षेत्र में कार्यरत सोलर ईपीसी वेंडर रुद्रा इंफ्रासर्विसेज ने सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए शुक्रवार को सदर अस्पताल, जहानाबाद स्थित ब्लड बैंक में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं को सम्मानित किया। रक्त सेवा जहानाबाद के सहयोग से आयोजित इस शिविर में कुल 22 लोगों ने रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया। चिकित्सकीय जांच के बाद 16 लोगों ने सफलतापूर्वक रक्तदान किया, जबकि छह लोग स्वास्थ्य संबंधी कारणों से रक्तदान नहीं कर सके।इस अवसर पर रक्त सेवा के संयोजक ललित शंकर पाठक और अध्यक्ष रजनीश कुमार बीकू ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों को इस नेक कार्य के लिए आगे आने की अपील की। शिविर के सफल आयोजन में अवनीश कुमार, अमन कौशिक, अमित कैप्टन एवं डिंपी कुमारी ने सक्रिय भूमिका निभाई। रक्त केंद्र प्रभारी डॉ. अमर कुमार की देखरेख में चिकित्सकीय टीम ने रक्त संग्रह की प्रक्रिया पूरी की। उन्होंने रक्तदान से जुड़े स्वास्थ्य संबंधी पहलुओं और इसके महत्व की जानकारी भी दी। रुद्रा इंफ्रासर्विसेज के संचालक देवांशु दीपक ने कहा कि कंपनी सौर ऊर्जा के क्षेत्र में काम करने के साथ सामाजिक दायित्वों के निर्वहन को भी प्राथमिकता देती है। कंपनी का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ समाज के लिए उपयोगी गतिविधियों में भी भागीदारी निभाना है। इसी सोच के तहत रक्तदान करने वाले लोगों को सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाया गया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार सौर ऊर्जा लोगों के जीवन को रोशन करती है, उसी प्रकार रक्तदान किसी जरूरतमंद के जीवन में नई उम्मीद जगाता है। कंपनी की ओर से लोगों से अपील की गई कि स्वस्थ और योग्य व्यक्ति नियमित रूप से रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए आगे आएं।

Digital Women Trust

Jehanabad News: Rudra Infraservices honors blood donors; 16 people donate blood.

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़