Meta ने किशोरों की ऑनलाइन सुरक्षा के लिए Instagram और Facebook में 11 बड़े बदलाव किए हैं। जानिए टाइम लिमिट, नाइट मोड और स्कूल मोड समेत नए नियम।
Meta’s 11 New Safety Rules for Teens

मेटा यानी कि फेसबुक की पैरेंट कंपनी ने किशोरों की मानसिक स्वास्थ्य और डेटा प्राइवेसी से जुड़े मामलों में अमेरिकी राज्यों के साथ लगभग 18 अरब डॉलर के समझौते के तहत इंस्टाग्राम और फेसबुक ने 18 साल से कम उम्र के यूजर्स के लिए बड़े बदलाव करने का वादा किया है। कंपनी ने गलत काम न करने का दावा किया है, लेकिन प्लेटफॉर्म पर कई सुरक्षा उपाय लागू करेगी।
मेटा द्वारा किया गया ये बदलाव किशोरों की स्क्रीन टाइम कंट्रोल करने और पेरेंट्स को ज्यादा नियंत्रण देने के लिए हैं। आईए जानते हैं मेटा ब्लॉग में बताए गए 11 मुख्य बदलावों के बारे में….
- 1. दो घंटे की डेली टाइम लिमिट: फेसबुक और इंस्टाग्राम मिलाकर रोज सिर्फ होंगे 2 घंटे का इस्तेमाल होगा। माता-पिता की अनुमति के बिना लिमिट नहीं हटाई जा सकेगी।
- 2. ऑटोमैटिक नाइट मोड: रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक फीड्स, स्टोरीज, रील्स और एक्सप्लोर पेज ब्लॉक रहेंगे।
- 3. स्कूल मोड नोटिफिकेशन: सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक सामान्य पुश नोटिफिकेशन म्यूट रहेंगे (सुरक्षा अलर्ट और डायरेक्ट मैसेज चालू रहेंगे)।
- 4. स्क्रीन-टाइम अलर्ट: 15 मिनट लगातार स्क्रॉलिंग के बाद अलर्ट, फिर 60 और 90 मिनट पर और रिमाइंडर।
- 5. नॉन-एल्गोरिदमिक फीड: किशोर नॉन-पर्सनलाइज्ड फीड को डिफॉल्ट सेट कर सकेंगे। माता-पिता भी इसे लागू कर सकते हैं।
- 6. ऑटोप्ले कंट्रोल: वीडियो ऑटोप्ले बंद करने का विकल्प, ताकि जानबूझकर स्वाइप या टैप करना पड़े।
- 7. लाइक और रिएक्शन काउंट छिपे: किशोर अकाउंट्स पर लाइक्स और रिएक्शन की संख्या डिफॉल्ट रूप से छिपी रहेगी।
- 8. एक्सट्रीम कॉस्मेटिक फिल्टर बैन: मेकअप और कॉस्मेटिक सर्जरी जैसे एक्सट्रीम फिल्टर किशोर अकाउंट्स पर बंद।
- 9. बेहतर एज अश्योरेंस: एआई से 13 साल से कम उम्र के अकाउंट्स हटाना और 13-17 साल के यूजर्स को सुरक्षा मोड में रखना।
- 10. 13+ कंटेंट गार्डरेल्स: किशोर प्रोफाइल पर उम्र के अनुकूल कंटेंट डिफॉल्ट सेटिंग।
- 11. अजनबियों से संपर्क प्रतिबंध: प्रोफाइल डिफॉल्ट प्राइवेट, संदिग्ध वयस्क अकाउंट्स ब्लॉक और अजनबी वयस्कों को ढूंढना मुश्किल।
सुरक्षा और अन्य चीजों के बारे में मेटा ने कहा कि डायरेक्ट मैसेजिंग नाइट मोड, स्कूल मोड और टाइम लिमिट के बाहर उपलब्ध रहेगी, ताकि परिवार और दोस्तों से संपर्क बना रहे। ये बदलाव युवाओं की ऑनलाइन सुरक्षा बढ़ाने के लिए होंगे।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !



















