जहानाबाद। जिले में स्वादिष्ट और विविध व्यंजनों का आनंद लेने वाले लोगों के लिए एक नया ठिकाना शुरू हो गया है। कड़ौना थाना के समीप ‘सूरज द ढाबा’ का विधिवत उद्घाटन पूजा-पाठ के बाद जहानाबाद के पूर्व विधायक सुदय यादव एवं ढाबा संचालक की मां ने फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
‘सूरज द ढाबा’ में ग्राहकों के लिए देशी भोजन, नॉनवेज, फास्ट फूड और साउथ इंडियन व्यंजनों की विशेष व्यवस्था की गई है। संचालक सूरज ने बताया कि वह पिछले कई वर्षों से लोगों को स्वादिष्ट चाय उपलब्ध करा रहे हैं। चाय के क्षेत्र में लोगों से मिले प्यार और भरोसे के बाद अब खाने-पीने के क्षेत्र में भी कदम रखा गया है।
संचालक ने बताया कि स्वच्छता, गुणवत्ता और स्वाद को प्रतिष्ठान की प्राथमिकता में रखा गया है। यहां पारंपरिक ढाबे के देशी स्वाद के साथ-साथ ग्राहकों की पसंद के अनुसार विभिन्न प्रकार के व्यंजन उपलब्ध कराए जाएंगे। परिवार और दोस्तों के साथ बैठकर भोजन करने के लिए भी बेहतर माहौल तैयार किया गया है।
पार्टी और बर्थडे के लिए खास सुविधा
‘सूरज द ढाबा’ की खासियत यह है कि यहां पार्टी और बर्थडे समारोह आयोजित करने की भी सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। संचालक के अनुसार, ग्राहक अपने जन्मदिन या अन्य छोटे समारोह यहां आयोजित कर सकते हैं। इसके लिए अलग से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा, जिससे लोगों को समारोह आयोजित करने में सुविधा होगी।कड़ौना थाना के पास शुरू हुआ यह नया ढाबा-रेस्टोरेंट अपने विविध व्यंजनों, स्वाद और विशेष सुविधाओं को लेकर लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। संचालक सूरज ने जिलेवासियों से अपील की कि एक बार ‘सूरज द ढाबा’ जरूर आएं, यहां के व्यंजनों का स्वाद लें और उन्हें बेहतर सेवा का अवसर दें।
Jehanabad News: ‘Suraj Da Dhaba’ Opens – Special Facilities for Parties and Birthdays Alongside Delicious Dishes



















