जहानाबाद। रक्षाबंधन के अवसर पर चर्चित शिक्षक खान सर के यहां काटे गए 100 किलो के विशाल केक का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में खान सर को विशाल केक काटते हुए देखा जा रहा है, जिसे लेकर देशभर में चर्चा हो रही है।इस वायरल वीडियो की खास बात यह है कि खान सर के यहां काटा गया 100 किलो का बिग केक जहानाबाद स्थित मॉन्गिनिस स्टोर से तैयार कराकर सप्लाई किया गया था। केक की सप्लाई की जानकारी सामने आने के बाद जहानाबाद में भी इसकी खूब चर्चा हो रही है। मॉन्गिनिस स्टोर के संचालक ने मीडिया से बातचीत में बताया कि खान सर के लिए 100 किलो का यह विशेष केक तैयार करने को लेकर पहले से ऑर्डर प्राप्त हुआ था। इसके बाद केक को विशेष डिजाइन और गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए तैयार किया गया तथा निर्धारित समय पर पटना स्थित खान सर के यहां पहुंचाया गया।
संचालक ने बताया कि इतने बड़े वजन का केक तैयार करना और उसे सुरक्षित तरीके से निर्धारित स्थान तक पहुंचाना अपने आप में एक चुनौती थी। इसके लिए केक की पैकिंग, रखरखाव और ट्रांसपोर्टेशन का विशेष ध्यान रखा गया। खान सर के यहां 100 किलो के इस विशाल केक के काटे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जहानाबाद के मॉन्गिनिस स्टोर का नाम भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर उत्सुकता है कि जिले से तैयार होकर गया यह विशेष केक खान सर के कार्यक्रम का हिस्सा बना। मॉन्गिनिस स्टोर के संचालक ने कहा कि जहानाबाद से तैयार किया गया इतना बड़ा केक चर्चित व्यक्ति के कार्यक्रम तक पहुंचना जिले के लिए भी खुशी और गर्व की बात है।
Jehanabad News: Khan Sir’s viral 100 kg cake was supplied by the Monginis store in Jehanabad, becoming a topic of discussion in the district.



















