DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News : साईं सेंट्रल के बच्चों ने डीएम, एसपी और एएसपी को बांधी इको-फ्रेंडली राखियां

Jehanabad News : साईं सेंट्रल के बच्चों ने डीएम, एसपी और एएसपी को बांधी इको-फ्रेंडली राखियां
InShot_20260827_204721484

जहानाबाद। रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर ग्रामीण प्रतिभा, भारतीय संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संगम देखने को मिला। ग्रामीण क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और संस्कारों को बढ़ावा दे रहे साईं सेंट्रल पब्लिक स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने जिला मुख्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया, पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार और अपर पुलिस अधीक्षक मनोज पांडे को अपने हाथों से तैयार की गई आकर्षक एवं इको-फ्रेंडली राखियां बांधीं।

ग्रामीण परिवेश से आए बच्चों की मासूम मुस्कान, आत्मविश्वास और उनकी कलात्मक प्रतिभा ने प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों का दिल जीत लिया। अधिकारियों ने बच्चों से आत्मीयता से बातचीत की और उनके द्वारा तैयार की गई राखियों की सराहना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

बच्चों ने प्राकृतिक और वेस्ट-टू-आर्ट सामग्री का उपयोग कर पर्यावरण-अनुकूल राखियां तैयार की थीं। इस पहल के माध्यम से विद्यालय ने यह संदेश दिया कि उचित अवसर और प्रोत्साहन मिलने पर ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे भी अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार ने बच्चों से संवाद करते हुए कहा कि पुलिस और बच्चों के बीच दोस्ताना संबंध सुरक्षित समाज की मजबूत नींव है। उन्होंने बच्चों को सलाह दी कि यदि उन्हें कहीं कोई गलत गतिविधि दिखाई दे तो इसकी जानकारी तत्काल अपने अभिभावकों या पुलिस को दें। उन्होंने साईं सेंट्रल पब्लिक स्कूल प्रबंधन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम पुलिस और आम जनता के बीच विश्वास एवं संबंधों को और मजबूत करते हैं।

विद्यालय के संयोजक अनुभव सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, लेकिन कई बार उन्हें अपनी कला और भावनाओं को व्यक्त करने का उचित मंच नहीं मिल पाता। इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने, उन्हें प्रशासनिक व्यवस्था से जोड़ने तथा नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रशासन ने बच्चों को समय देने और उनका उत्साह बढ़ाने के लिए जिलाधिकारी एवं पुलिस प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक एसपी सिंह, राधिका शर्मा, रीमा शर्मा सहित कई छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Jehanabad News: Students of Sai Central tied eco-friendly Rakhis to the DM, SP, and ASP.

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़