शहजाद पूनावाला ने बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता और राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से इस्तीफा दिया। उन्होंने नितिन नवीन से त्यागपत्र स्वीकार करने की अपील की।
Shehzad Poonawalla Resigns From BJP
बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने अपने इस्तीफे को लेकर पत्र जारी कर दिया है। उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और प्रवक्ता पद छोड़ने का ऐलान किया है और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन को लेटर लिखकर पार्टी छोड़ने की जानकारी दी है।
साथ ही उनसे इस्तीफा स्वीकार करने की अपील भी की है। बता दें कि शहजाद के बीजेपी छोड़ने की चर्चा काफी समय से चल रही थी। हालांकि, अब उन्होंने आधिकारिक तौर पर बीजेपी अध्यक्ष को पत्र लिखकर पार्टी छोड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने अपने पत्र में ये भी कहा कि ‘मैं पार्टी की व्यवस्था छोड़ रहा हूं, लेकिन विचार और व्यक्ति नहीं।’
Resignation Letter.
— Shehzad Jai Hind (@Shehzad_Ind) August 17, 2026
With utmost humility, sense of affection & gratitude i have once again submitted my resignation letter to @BJP4India & Hon’ble Shri @NitinNabin ji & have requested that the same be accepted.
Eternally grateful for guidance, love, respect and platform that… pic.twitter.com/yUvyJiWNdX
शहजाद पूनावाला ने सोमवार को अपना रिजाइन लेटर एक्स पर पोस्ट किया है। उन्होंने लेटर में लिखा कि ‘कृपया मेरा दिनांक 30 जुलाई 2026 का पत्र, जिसमें मैंने आर्थिक और व्यक्तिगत परिस्थितियों के कारण भाजपा के सभी पदों तथा प्राथमिक सदस्यता से बिना किसी शर्त के त्यागपत्र देने की पेशकश की थी, के संदर्भ में इस पत्र को पढ़ें। यह मेरे लिए अत्यंत भावुक करने वाला था कि पार्टी ने मेरे त्यागपत्र को तुरंत स्वीकार करने से इंकार कर दिया और मुझसे अपने निर्णय पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया।’
पूनावाला ने कहा- मैंने अंतिम निर्णय लिया…
पूनावाला ने आगे कहा कि लेकिन दीर्घ विचार-विमर्श और गंभीर मनन के बाद, मैंने अंतिम निर्णय लिया है कि मैं राष्ट्रीय प्रवक्ता के अपने पद और भाजपा की सक्रिय प्राथमिक सदस्यता से मुक्त होने का निर्णय लेना चाहता हूं। पिछले कुछ दिनों की घटनाओं, जिन व्यक्तियों के बारे में मैंने आपको विस्तार से बताया है, ने मुझे अपने पूर्व निर्णय पर दृढ़ रहने के लिए बाध्य किया है।
पीएम मोदी-शाह से लेकर नितिन नवीन को दिया धन्यवाद
शहजाद पूनावाला ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और संगठन महामंत्री बी. एल. संतोष जैसे वरिष्ठ नेताओं के प्रति बिना किसी आहत भाव के, केवल कृतज्ञता, प्रेम, स्नेह और उच्चतम सम्मान के साथ, मैं अपनी और से, पार्टी की ओर से पिछले पांच वर्षों में मुझे दिए गए मंच और अवसरों के लिए एक बार फिर धन्यवाद देता हूं।
शहजाद पूनावाला ने बताया अपना अगला प्लान
पूनावाला ने कहा कि जैसा मैंने पहले कहा था, अत्यावश्यक आर्थिक और व्यक्तिगत परिस्थितियों के कारण, मैं निजी क्षेत्र में प्रवेश करूंगा, लेकिन जहां भी संभव होगा और चाहे जिस भी स्वरूप में संभव हो, मैं प्रधानमंत्री मोदी और बीजेपी के दृष्टिकोण और कार्यों का समर्थन करता रहूंगा। उन्होंने दो टूक कहा कि मैं पार्टी की व्यवस्था छोड़ रहा हूं, परंतु विचार और व्यक्ति नहीं।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !



















