जहानाबाद भारत स्काउट और गाइड, जिला जहानाबाद के तत्वावधान में दरधा नदी की स्वच्छता और सुरक्षा को लेकर एक जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान गौलक्ष्मी मंदिर और उसके आसपास नदी किनारे रहने वाले लोगों के बीच आयोजित किया गया, जिसमें लोगों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। इस अभियान में शामिल सेवानिवृत्त डीजीपी करुणा सागर ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि दरधा नदी की स्वच्छता और सुरक्षा हम सभी जिलेवासियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे नदी में कूड़ा-कचरा न फेंकें और अपने स्तर से दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
अभियान का नेतृत्व कर रहे जिला संगठन आयुक्त हरिशंकर कुमार ने कहा कि स्वच्छ नदी ही स्वस्थ जीवन का आधार है। उन्होंने लोगों से नदी स्वच्छता का संकल्प लेने, कूड़ा-कचरा निर्धारित स्थानों पर डालने और नदी किनारे वृक्षारोपण करने की अपील की। साथ ही उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए जनभागीदारी बेहद आवश्यक है।
कार्यक्रम में स्काउट-गाइड के सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस दौरान कंपनी कमांडर खुशी कुमारी, सामाजिक कार्यकर्ता विभूति नारायण सिंह, स्काउट-गाइड से जुड़े सुजीत कुमार, शुभम कुमार, गौतम कुमार, राहुल कुमार, कार्तिक कुमार, सनी कुमार, अनुराधा कुमारी, आरती कुमारी और मुस्कान कुमारी की भूमिका सराहनीय रही। अभियान के माध्यम से लोगों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और नदी सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए एक सकारात्मक और प्रेरणादायक कदम
Jehanabad News: Public awareness campaign for the cleanliness of Dardha River, inspired by retired DGP Karuna Sagar












