जहानाबाद पैरामाउंट क्लासेस, जहानाबाद में वर्ष 2026 के 10वीं एवं 12वीं के सफल विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही और पूरे परिसर में उत्साह एवं खुशी का माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राजद नेता राधे सोनू कुमार उपस्थित रहे, जिन्होंने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका मनोबल बढ़ाया। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि सभी छात्र मन लगाकर पढ़ाई करें और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहें। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों की सहायता के लिए वे हर संभव सहयोग करेंगे।
कोचिंग के संचालक एवं निदेशक बिलेंद्र कुमार ने बताया कि यह सम्मान समारोह हर वर्ष आयोजित किया जाता है, ताकि बच्चों में पढ़ाई के प्रति उत्साह और रुचि बढ़े। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल उपलब्धि का नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक प्रेरणा है।
उन्होंने आगे कहा कि उनके संस्थान में शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के बच्चों को समान अवसर और गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान की जाती है। यहां बच्चों को सीधे संवाद के माध्यम से पढ़ाई कराई जाती है, जिससे उनकी जिज्ञासा और आत्मविश्वास दोनों में वृद्धि होती है।
कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। प्रमुख रूप से नीतीश कुमार ने 500 में 451 अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। वहीं गोलू कुमार ने 427 अंक के साथ दूसरा स्थान और भगवान वीर कुमार ने 419 अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा बबलू कुमार (433 अंक), अरनम कुमार (426 अंक), रंजीत कुमार (408 अंक), अनुप्रिया (407 अंक), प्रिया कुमारी (405 अंक), नंदनी कुमारी (397 अंक), भोला कुमार (387 अंक), अमर कुमार (383 अंक), गीतांजलि कुमारी (378 अंक) और भारती कुमारी (371 अंक) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने परिवार, कोचिंग संस्थान और जिले का नाम रोशन किया। कार्यक्रम के दौरान सभी सफल विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, जिससे बच्चों में उत्साह और आत्मविश्वास का संचार हुआ। संस्थान की ओर से जानकारी दी गई कि 11वीं कक्षा का नया बैच 7 अप्रैल से प्रारंभ हो रहा है। साथ ही 8वीं, 9वीं, 10वीं (सभी विषय), 9वीं-10वीं स्पेशल मैथ, 11वीं-12वीं (मैथ एवं केमिस्ट्री) तथा जीडी और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती है।
समारोह के अंत में सभी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं और शिक्षा के प्रति निरंतर समर्पण बनाए रखने का संदेश दिया गया।
Jehanabad News: Meritorious students honored at Paramount Classes, inspirational message given for a bright future












