DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: सिकरिया पीएचसी में प्रसव कक्ष के पास आग, पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा

Jehanabad News: सिकरिया पीएचसी में प्रसव कक्ष के पास आग, पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1005550060

जहानाबाद जिले के सिकरिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में गुरुवार देर रात प्रसव कक्ष के समीप अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, समय रहते पुलिस और अस्पताल कर्मियों की सक्रियता से एक बड़ा हादसा टल गया।
बताया जाता है कि आग लगने की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष चंदा रानी अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचीं। उन्होंने बिना देर किए अग्निशमन यंत्र और बालू की सहायता से आग पर काबू पा लिया। साथ ही एहतियात के तौर पर अस्पताल की बिजली आपूर्ति भी तत्काल बंद करवा दी गई, जिससे किसी भी संभावित खतरे को टाला जा सके।
घटना के दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों और प्रसव कक्ष में मौजूद महिलाओं को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी व्यक्ति के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई और सूझबूझ के कारण अस्पताल की संपत्ति को भी सुरक्षित रखा जा सका। स्थिति पर पूरी तरह नियंत्रण पाने के बाद अस्पताल में सामान्य व्यवस्था बहाल कर दी गई।
इस संबंध में चिकित्सा प्रभारी प्रभात कुमार ने बताया कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह सामान्य है और अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं सुचारु रूप से जारी हैं।

Jehanabad News: Fire near the delivery room at Sikriya PHC, major accident averted due to prompt action by police

Digital Women Trust
Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़