बुध, अप्रैल 1, 2026

Jehanabad News: तेज रफ्तार चार पहिया वाहन की टक्कर से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम


जहानाबाद जिले के सिकरिया थाना क्षेत्र के ब्रह्मस्थान के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में लगभग 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मुन्ना कुमार के रूप में की गई है, जो स्वर्गीय चंरीका पासवान के पुत्र बताए जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, मुन्ना कुमार अपने घर से काम के लिए बाहर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक तेज रफ्तार अनियंत्रित चार पहिया वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक सड़क किनारे गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को आनन-फानन में सदर अस्पताल, जहानाबाद पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार, युवक अस्पताल पहुंचने से पहले ही गंभीर अवस्था में था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर वाहनों की तेज रफ्तार पर कोई नियंत्रण नहीं है, जिससे आए दिन हादसों का खतरा बना रहता है। वहीं, मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने प्रशासन से मांग की है कि दोषी वाहन चालक को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। पुलिस का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो पाएगा।

Jehanabad News: A young man died after being hit by a speeding four-wheeler, causing chaos among his family members.

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

I am Journalist covering News around Jehanabad and Bihar

Relates News