Stampede at Nalanda Temple: 8 Dead, Many Injured

बिहार के नालंदा जिले के बिहारशरीफ से बुरी खबर सामने आ गई है। जहां बिहार शरीफ स्थित मघड़ा में माता शीतला अष्टमी के दरबार में मंगलवार को भारी भीड़ के बीच भगदड़ मच गई। अचानक मची इस भगदड़ में अब तक आठ श्रद्धालुओं की मौत होने की खबर है वहीं लगभग दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं। फिलहाल घायलों को प्राथमिक इलाज के लिए मॉडल अस्पताल, बिहार शरीफ में भर्ती कराया गया है। इनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।
#BREAKING
— Ravi Pandey🇮🇳 (@ravipandey2643) March 31, 2026
बिहार के नालंदा स्थित शीतला मंदिर में अत्यधिक भीड़ होने के कारण भगदड़ हो गई जिससे कई लोग दब गए है।
हादसे में अबतक 8 लोगों की मौत हो गई है और दर्जन से अधिक लोग जख्मी हुए है। #Bihar #Nalanda #Stampede #NalandaStampede pic.twitter.com/zROA4m5Qy8
चैत्र के अंतिम मंगलवार के कारण उमड़ी भीड़
जानकारी के अनुसार, आज चैत माह का अंतिम मंगलवार होने के कारण मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इसी दौरान किसी बात को लेकर अचानक अफवाह फैली और देखते ही देखते भगदड़ की स्थिति बन गई। भीड़ के दबाव में कई लोग गिर पड़े। भागदौड़ में लोग एक-दूसरे पर चढ़ते चले गए। कुछ देर बाद जब भीड़ नियंत्रित हुई तो कुचल कर मरने वालों के शव निकलने शुरू हुए। आठ शवों को घटनास्थल से पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
8 suspected killed in Stampede during prayers at Maa Sheetla Mandir in Nalanda https://t.co/VxOFMMPGyK
— The Hindu (@the_hindu) March 31, 2026
चीख-पुकार के बीच परिजनों को खोज रहे लोग
घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गए। नालंदा पुलिस टीम की मामले की जांच में जुट गई है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।
बता दें कि आज ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का नालंदा दौरा होने के कारण प्रशासनिक तंत्र वहां की व्यवस्था में था और इधर यह बड़ी घटना सामने आ गई। घटना के बाद एक घंटे तक लोग अपने परिजनों का पता करने में जुटे हैं।
यह भी पढ़े: TRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !











