रवि, अप्रैल 5, 2026

Jehanabad News:करौता गांव में दो दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम।

जहानाबाद: जिले के करौता गांव में दो दिवसीय JSY वॉलीबॉल टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया। यह टूर्नामेंट 13 मार्च 2026 से 14 मार्च 2026 तक आयोजित हुआ, जिसमें आसपास के कई गांवों की टीमों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजन समिति की ओर से बताया गया कि टूर्नामेंट में विजेता टीम के लिए शील्ड के साथ 11,000 रुपये की सहयोग राशि तथा उपविजेता टीम के लिए शील्ड के साथ 5,000 रुपये की सहयोग राशि रखी गई थी। प्रतियोगिता में कई टीमों ने भाग लिया और पूरे जोश के साथ मुकाबला किया। कड़े संघर्ष के बाद दो टीमें फाइनल में पहुंचीं। फाइनल मुकाबला देहुनी और मम्मदपुर की टीमों के बीच खेला गया। मैच काफी रोमांचक रहा, जहां दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। मैदान में मौजूद दर्शकों ने तालियों के साथ खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। अंततः मम्मदपुर की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबले पर कब्जा जमाया और विजेता बनी, जबकि देहुनी की टीम उपविजेता रही। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवा और खेल प्रेमी मौजूद रहे। टूर्नामेंट के बैनर पर मुख्य अतिथि के रूप में जन सुराज पार्टी के संस्थापक रहें। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विनोद प्रसाद सिंह ने की। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी गांव में इस तरह के खेल आयोजनों का आयोजन लगातार किया जाएगा और कोशिश रहेगी कि बाहर से भी अधिक से अधिक टीमों को आमंत्रित किया जाए, ताकि जिले का नाम रोशन हो सके। उन्होंने यह भी बताया कि उनके बेटे और बहू विदेश में डॉक्टर हैं, लेकिन वे अपने गांव और जिले से जुड़े हुए हैं और गांव के विकास तथा खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए हमेशा सहयोग करने को तैयार रहते हैं।
खास बात यह रही कि इस टूर्नामेंट में एंट्री फीस पूरी तरह निशुल्क रखी गई थी। किसी भी टीम से कोई शुल्क नहीं लिया गया। टीमों को केवल अपना नाम पंजीकृत कर निर्धारित तिथि पर आकर खेल में भाग लेना था। इससे खिलाड़ियों को बिना आर्थिक बोझ के अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला। आयोजन समिति के सदस्यों ने कहा कि इस तरह के खेल आयोजनों से गांव के युवाओं को खेल के प्रति प्रेरणा मिलती है और आपसी भाईचारा भी मजबूत होता है। अंत में विजेता और उपविजेता टीम को शील्ड एवं नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने कहा कि आने वाले समय में भी इस तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, ताकि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिल सके।

Jehanabad News: Two-day volleyball tournament organised in Karauta village, players showed their strength.

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News