शनि, अप्रैल 4, 2026

Jehanabad News: अग्नि सुरक्षा को लेकर मॉक ड्रिल, ऑडिट और जागरूकता अभियान

जहानाबाद जिले में अग्नि सुरक्षा को लेकर अग्निशमन पदाधिकारी स्नेही सोनल के नेतृत्व में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान अग्निशमन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में मॉक ड्रिल, सुरक्षा ऑडिट, बैठक और पंपलेट वितरण कर लोगों को आग से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के तहत स्कूलों, गांवों, संस्थानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इस दौरान अग्निशमन कर्मियों ने लोगों को आग लगने की स्थिति में बचाव के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय तुरंत सुरक्षित स्थान पर पहुंचना चाहिए और तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचना देनी चाहिए। मॉक ड्रिल के दौरान गैस सिलेंडर में आग लगने, शॉर्ट सर्किट से आग लगने तथा अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में बचाव के तरीकों का भी प्रदर्शन किया गया। साथ ही लोगों के बीच पंपलेट वितरित कर अग्नि सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई। जागरूकता अभियान के तहत उर्दू प्राथमिक विद्यालय नारायणपुर (वार्ड संख्या 09, पंचायत डेढ़सैया, थाना काको), मध्य विद्यालय नोन्ही (वार्ड संख्या 11, पंचायत नोन्ही, थाना काको), ग्राम नारायणपुर, तिरुपति ऑटो सर्विस (थाना घोसी), ग्राम डुमरी (वार्ड संख्या 02, पंचायत चिरि, थाना घोसी), ग्राम शर्मा (वार्ड संख्या 10, पंचायत चिरि, थाना घोसी), ग्राम रघुनाथपुर (वार्ड संख्या 08, पंचायत खुदौरी, थाना हुलासगंज), ग्राम मोकिमपुर (वार्ड संख्या 05, पंचायत खुदौरी, थाना हुलासगंज), ग्राम अदरखी बिगहा (वार्ड संख्या 12, पंचायत सूरजपुर, थाना हुलासगंज), प्लस टू हाई स्कूल हुलासगंज, उत्क्रमित मध्य विद्यालय मुठेर लोदीपुर (पंचायत मुठेर, थाना कड़ौना), डीपीसीयू जीविका (पंचायत कनौदी, थाना जहानाबाद), अन्वी स्वीट्स (पंचायत कनौदी, थाना जहानाबाद), ग्राम पांडेय चक जीविका दीदी (वार्ड संख्या 03, पंचायत सिकंदरपुर, थाना शकूराबाद), ग्राम सिकंदरपुर (वार्ड संख्या 01, पंचायत सिकंदरपुर, थाना शकूराबाद) तथा मध्य विद्यालय बिरो बिगहा (वार्ड संख्या 09, पंचायत सिकंदरपुर, थाना शकूराबाद) में कार्यक्रम आयोजित किए गए। अग्निशमन पदाधिकारी स्नेही सोनल ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य लोगों को आग से बचाव के प्रति जागरूक करना और आपातकालीन परिस्थितियों में सही तरीके से कार्रवाई करने के लिए तैयार करना है। विभाग द्वारा आगे भी जिले के विभिन्न क्षेत्रों में इस तरह के जागरूकता अभियान चलाए जाते रहेंगे। उन्होंने बताया कि किसी भी आपात स्थिति में लोग अग्निशमन विभाग के टोल फ्री नंबर 101 और 112 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा 7485805822, 7485805824 और 9430099183 नंबरों पर भी सूचना देकर तत्काल सहायता प्राप्त की जा सकती है।

Jehanabad News: Mock drill, audit and awareness campaign regarding fire safety

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News