DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: महिला दिवस पर जहानाबाद की बेटियों का सम्मान, पटना में खेल मंत्री ने किया सम्मानित।

Jehanabad News: महिला दिवस पर जहानाबाद की बेटियों का सम्मान, पटना में खेल मंत्री ने किया सम्मानित।
IMG_20260309_182406

जहानाबाद अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पटना में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में जहानाबाद जिले की दो महिला खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की उपस्थिति में खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर स्वर्ण पदक जीतने वाली महिला खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष संजय झा भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में जहानाबाद की मंजू कुमारी को भी सम्मानित किया गया। मंजू कुमारी आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप (पंजा कुश्ती) की गोल्ड मेडलिस्ट और नेशनल लेवल खिलाड़ी हैं। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर जहानाबाद जिले का नाम रोशन किया है।
इसके साथ ही जहानाबाद की दूसरी महिला खिलाड़ी राखी कुमारी केसरी को भी उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। राखी कुमारी केसरी ने भी पंजा कुश्ती प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर जिले का गौरव बढ़ाया है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि महिला शक्ति के बिना समाज का विकास अधूरा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है और खेल के क्षेत्र में भी महिलाओं को प्रोत्साहित किया जा रहा है। सम्मान मिलने के बाद खिलाड़ियों ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह उनके लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने कोच विक्रम कुमार को दिया। खिलाड़ियों ने बताया कि कोच विक्रम कुमार ने उन्हें लगातार मार्गदर्शन और प्रशिक्षण देकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया, जिसकी बदौलत आज वे इस मुकाम तक पहुंच सकीं। खिलाड़ियों ने कहा कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगा। महिला दिवस के अवसर पर मिला यह सम्मान न सिर्फ उनके लिए बल्कि पूरे जहानाबाद जिले के लिए गर्व की बात है। महिला खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से जिले में खुशी का माहौल है और लोगों ने उम्मीद जताई है कि आने वाले समय में जहानाबाद की बेटियां खेल के क्षेत्र में और भी बड़ी उपलब्धियां हासिल करेंगी।

Jehanabad News: Daughters of Jehanabad honoured on Women’s Day, honoured by Sports Minister in Patna.

Digital Women Trust
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़