DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: विधायक राहुल कुमार ने सदन में उठाया घोसी थाने के हाजत में युवक की मौत का मामला

Jehanabad News: विधायक राहुल कुमार ने सदन में उठाया घोसी थाने के हाजत में युवक की मौत का मामला
IMG_20260220_201145


जहानाबाद वर्ष 2021 में घोसी थाने के हाजत में हुई एक युवक की संदेहास्पद मौत का मामला शुक्रवार को विधानसभा में गूंज उठा। जहानाबाद के विधायक राहुल कुमार ने सदन में इस गंभीर प्रकरण को उठाते हुए सरकार की कार्रवाई पर सवाल खड़े किए।
विधायक ने बताया कि अगस्त 2021 में घोसी थाना क्षेत्र के लखावर निवासी गिरिजेश उर्फ जेसिया की मौत थाने की हाजत में हुई थी। घटना के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया था और लोगों ने विरोध-प्रदर्शन भी किया था। मामले की जांच के उपरांत तत्कालीन थानाध्यक्ष निखिल कुमार सिंह के विरुद्ध कार्रवाई की अनुशंसा की गई थी।
राहुल कुमार ने सदन में आरोप लगाया कि जिस अधिकारी पर विभागीय कार्रवाई होनी चाहिए थी, उसे दंडित करने के बजाय पदोन्नति दे दी गई। उन्होंने कहा कि निखिल कुमार सिंह को प्रमोशन देकर डीएसपी बनाया गया और वर्तमान में वे बेगूसराय में एसडीपीओ के पद पर तैनात हैं। विधायक ने इसे न्याय के सिद्धांत के विपरीत बताते हुए सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाया।
उन्होंने कहा कि जब हाजत में हुई मौत की जिम्मेदारी तय की जा चुकी थी, तो फिर दोषी अधिकारी के खिलाफ कठोर कार्रवाई क्यों नहीं की गई? घटना के समय पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन समय के साथ मामला ठंडे बस्ते में चला गया।
विधायक ने सरकार से इस प्रकरण की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने तथा दोषी अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि पुलिस हिरासत में किसी भी व्यक्ति की मौत लोकतांत्रिक व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगाती है और ऐसे मामलों में जवाबदेही तय करना अत्यंत आवश्यक है।
सदन में मामला उठने के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है और पीड़ित परिवार को एक बार फिर न्याय की उम्मीद जगी

Jehanabad News: MLA Rahul Kumar raises the issue of death of youth in Hajt of Ghosi Thane in the House

Digital Women Trust
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़