शनि, अप्रैल 4, 2026

Jehanabad News: पी.पी.एम. स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन


जहानाबाद, वेंकटेश्वर नगर, राजा बाजार स्थित पी.पी.एम. स्कूल में पिछले तीन दिनों से चल रहे वार्षिक खेलकूद महोत्सव 2026 का आज रंगारंग समापन हो गया। समापन समारोह में जिले के जाने-माने समाजसेवी एवं वरिष्ठ पत्रकार संतोष श्रीवास्तव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
समापन दिवस की शुरुआत प्रतियोगिताओं के अंतिम दौर से हुई, जिसमें कप रेस, दौड़ रेस और बैलून रेस ने बच्चों में खासा उत्साह भर दिया। इसके अलावा क्रिकेट और कबड्डी जैसे प्रमुख खेलों में खिलाड़ियों का जोश और जज्बा देखने लायक था। पूरा खेल मैदान दर्शकों और सहपाठियों के उत्साहवर्धन से गूंजता रहा। कबड्डी और क्रिकेट मुकाबलों में रोमांच अपने चरम पर रहा और सभी की निगाहें विजेता टीम पर टिकी थीं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के अध्यक्ष डॉ. एस. के. सुनील ने कहा, “खेल केवल हार-जीत का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व और टीम वर्क सीखने का सशक्त जरिया है।” उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। आज के दौर में जब मानसिक तनाव और डिजिटल उपकरणों का प्रभाव बढ़ रहा है, ऐसे में खेलों की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए विजेताओं को कप, मेडल और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता के विजेता इस प्रकार रहे:
100 मीटर रेस (जूनियर बॉयज): प्रथम– साहित्य, द्वितीय– रोहित, तृतीय– आयुष।
जूनियर गर्ल्स: प्रज्ञा, अनु और खुशी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
सीनियर बॉयज (100 मीटर): प्रथम– गौरव, द्वितीय– वरुण, तृतीय– आशीष। स्किपिंग रेस (गर्ल्स): श्रेया, सान्या और कृतिका विजेता रहीं।
हर्डल रेस: कुंदन, कान्हा जी, हर्ष, संजना, अनन्या और प्रज्ञा ने जीत हासिल की। कबड्डी: गर्ल्स एवं बॉयज दोनों वर्ग में आकाश हाउस विजेता रहा। क्रिकेट: बॉयज वर्ग में अग्नि हाउस की टीम ने बाजी मारी।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं— नंद किशोर शर्मा, सोनल कुमार, मनोज कुमार पाठक, एम.डी. सलीक, आकाश कुमार, नवल किशोर उपाध्याय, धीरज शर्मा, जयप्रकाश कुमार, अभिमन्यु कुमार, विवेक कुमार, आदित्य कुमार, रूपा कुमारी, पुष्पलता देवी, खुशी कुमारी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे और बच्चों का उत्साहवर्धन किया। तीन दिवसीय इस खेल महोत्सव ने छात्रों में खेल भावना, अनुशासन और आत्मविश्वास को नई ऊर्जा प्रदान की। विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा और बच्चों के चेहरे पर जीत की खुशी साफ झलकती रही।

Jehanabad News: PPM School’s annual sports competition concludes with grand finale

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News