DW Samachar – Header
BREAKING

राजस्थान के भिवाड़ी की फैक्ट्री में भीषण आग, कई लोगों की मौत, 25 के फंसे होने की आशंका

राजस्थान के भिवाड़ी की फैक्ट्री में भीषण आग, कई लोगों की मौत, 25 के फंसे होने की आशंका
20260216_141419

राजस्थान के अलवर जिले स्थित भिवाड़ी के खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में आज सुबह एक बंद पड़ी गत्ता फैक्ट्री में अचानक भीषण आग भड़क उठी। आग इतनी तेज थी कि परिसर के भीतर से लगातार धमाकों की आवाजें सुनाई देती रहीं। इस घटना के बारे में आशंका है कि फैक्ट्री में रखे गैस सिलेंडर या अन्य ज्वलनशील सामग्री विस्फोट का कारण बने हैं।

मिली जानकारी के अनुसार संबंधित प्लांट करीब दो महीने से बंद था। इसके बावजूद घटना के समय अंदर श्रमिकों की मौजूदगी ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। हादसे में अब तक 7 श्रमिकों के झुलसे हुए शव बरामद किए जा चुके हैं। राहत और बचाव दल को आशंका है कि कुछ अन्य लोग भी अंदर फंसे हो सकते हैं।

Digital Women Trust

मौके पर पहुंचीं फायर ब्रिगेड की टीम

Seven people burnt to death in a fire that broke out in a chemical factory in Bhiwadi

घटना स्थल पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी रहीं। घने धुएं और लगातार हो रहे धमाकों के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कतें आईं। प्रशासन ने आसपास के क्षेत्र को खाली कराकर सुरक्षा घेरा बना दिया है। स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी घटना के कारणों की जांच में जुट गए हैं।

जांच में जुटी पुलिस

यह भी पता लगाया जा रहा है कि जब फैक्ट्री बंद थी तो अंदर श्रमिक किस परिस्थिति में काम कर रहे थे। सुरक्षा मानकों और अग्नि सुरक्षा उपकरणों की स्थिति की भी जांच की जाएगी। घटना के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़