DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News:  मिशन निपुण बिहार के तहत शिक्षा गुणवत्ता सुधार की सराहनीय पहल

Jehanabad News: मिशन निपुण बिहार के तहत शिक्षा गुणवत्ता सुधार की सराहनीय पहल
IMG_20260216_173220


बिहार सरकार के महत्वाकांक्षी मिशन निपुण बिहार के अंतर्गत जहानाबाद जिले में शिक्षा की गुणवत्ता को मजबूत करने की दिशा में एक सराहनीय पहल देखने को मिली। जिला शिक्षा कार्यालय द्वारा आयोजित विशेष सम्मान समारोह में निपुण गुरुगोष्ठी के उत्कृष्ट सत्र संचालकों को जिला स्तर पर सम्मानित किया गया।
यह कार्यक्रम जिला शिक्षा पदाधिकारी सरस्वती कुमारी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। समारोह में प्रखंड स्तर पर निपुण गुरुगोष्ठी का प्रभावी संचालन करने वाले 40 चयनित सत्र संचालकों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मान प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि जिले के सभी सात प्रखंडों के चयनित विद्यालयों के प्रधानाध्यापक शिक्षण कार्य के साथ-साथ अपने-अपने क्षेत्रों में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के साथ फैसिलिटेटर की भूमिका निभाते हुए अकादमिक चर्चाओं का सफल नेतृत्व कर रहे हैं। जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा जारी वार्षिक निपुण गुरुगोष्ठी कैलेंडर एवं समय-समय पर उपलब्ध कराए गए मॉड्यूल आधारित प्रशिक्षण के सकारात्मक परिणाम अब स्पष्ट रूप से सामने आने लगे हैं।
हालिया एंड लाइन स्टडी के आंकड़ों के अनुसार 99 प्रतिशत प्रतिभागी अब इन बैठकों को पूर्ण रूप से शैक्षणिक विषयों पर केंद्रित मानते हैं। इससे विद्यालयों में सीखने की संस्कृति को बढ़ावा मिला है तथा बच्चों के शैक्षणिक स्तर में भी उल्लेखनीय सुधार देखने को मिल रहा है।
विभागीय प्रयासों के परिणामस्वरूप जिले के 80 प्रतिशत से अधिक विद्यालयों में मासिक शैक्षणिक बैठकें नियमित रूप से आयोजित की जा रही हैं। इन बैठकों में शिक्षक बच्चों के लर्निंग लेवल को बेहतर बनाने के लिए स्वयं रोडमैप तैयार कर रहे हैं। वहीं 92 प्रतिशत विद्यालयों में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का भी प्रभावी संचालन सुनिश्चित किया गया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी सरस्वती कुमारी ने इन उपलब्धियों को शिक्षकों की सामूहिक प्रतिबद्धता का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि आगामी सत्र में भी इसी ऊर्जा और समर्पण के साथ बुनियादी शिक्षा को मजबूत बनाने की दिशा में कार्य जारी रखा जाएगा।
इस अवसर पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) सहित जिला शिक्षा कार्यालय के अन्य कर्मी भी मौजूद रहे।

Jehanabad News: Commendable initiative to improve education quality under Mission Nipun Bihar

Digital Women Trust
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़