DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: दर्दनाक हादसा: खाना बनाते समय गर्भवती महिला गंभीर रूप से झुलसी, सदर अस्पताल में इलाज जारी

Jehanabad News: दर्दनाक हादसा: खाना बनाते समय गर्भवती महिला गंभीर रूप से झुलसी, सदर अस्पताल में इलाज जारी
IMG_20260215_170126

जहानाबाद जिले के केंदुआ गांव से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां खाना पकाने के दौरान आग की चपेट में आने से एक गर्भवती महिला गंभीर रूप से झुलस गई। घटना के बाद परिजनों ने आनन-फानन में महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है।
परिजनों के अनुसार महिला लगभग नौ माह की गर्भवती बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक वह घर में चूल्हे पर गोइठा से खाना बना रही थी। इसी दौरान अचानक आग भड़क गई और महिला उसकी चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गई। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार महिला की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। साथ ही गर्भ में पल रहे शिशु की भी जांच की जा रही है, ताकि किसी प्रकार की जटिलता से बचा जा सके।
फिलहाल महिला का इलाज जारी है और डॉक्टर उसकी स्थिति स्थिर करने का प्रयास कर रहे हैं। ग्रामीणों ने भी इस घटना को बेहद दुखद बताते हुए सावधानी बरतने की अपील की है।

Jehanabad News: Tragic accident: Pregnant woman seriously burned while cooking, treatment continues at Sadar Hospital

Digital Women Trust
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़