DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: पटना गर्ल्स हॉस्टल केस: नीट छात्रा की संदिग्ध मौत में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की जांच तेज, जहानाबाद में परिजनों से चार घंटे पूछताछ।

Jehanabad News: पटना गर्ल्स हॉस्टल केस: नीट छात्रा की संदिग्ध मौत में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की जांच तेज, जहानाबाद में परिजनों से चार घंटे पूछताछ।
IMG_20260215_143901

पटना गर्ल्स हॉस्टल केस: नीट छात्रा की संदिग्ध मौत में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की जांच तेज, जहानाबाद में परिजनों से चार घंटे पूछताछ।

जहानाबाद : राजधानी पटना में नीट की तैयारी कर रही एक छात्रा की संदिग्ध मौत के बहुचर्चित मामले में जांच अब तेज हो गई है। मामले की जांच की जिम्मेदारी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को सौंपे जाने के बाद एजेंसी लगातार कार्रवाई कर रही है। बताया जाता है कि शनिवार को CBI की टीम ने पटना स्थित गर्ल्स हॉस्टल में करीब तीन घंटे तक सघन तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान हॉस्टल के कमरों, रजिस्टर, सीसीटीवी फुटेज और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की बारीकी से जांच की गई। टीम ने कुछ अहम दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य जब्त किए हैं, जिनका तकनीकी विश्लेषण कराया जाएगा।
जहानाबाद में परिजनों से पूछताछ रविवार की सुबह CBI की टीम पीड़िता के पैतृक घर जहानाबाद पहुंची। यहां सुबह लगभग 8 बजे से परिजनों से विस्तृत पूछताछ शुरू हुई, जो दोपहर 12 बजे के बाद समाप्त हुई। अधिकारियों ने छात्रा की दिनचर्या, मित्रों से संबंध, हालिया गतिविधियों तथा किसी संभावित विवाद या धमकी से जुड़े पहलुओं की जानकारी जुटाई। सूत्रों के अनुसार, जांच एजेंसी मामले की हर एंगल से पड़ताल कर रही है, ताकि घटना की वास्तविक परिस्थितियों का स्पष्ट पता लगाया जा सके।
क्या है मामला?
पीड़िता के परिजनों ने छात्रा के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस मामले को दबाने की कोशिश कर रही थी। शुरुआती दौर में पुलिस इस घटना को आत्महत्या बता रही थी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यौन उत्पीड़न के संकेत मिलने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। पुलिस ने इस मामले में हॉस्टल के मालिक को गिरफ्तार किया था, जबकि हॉस्टल संचालिका को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया था। मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी ने छात्रा को नाबालिग मानते हुए पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी जोड़ी थीं। जांच के दौरान छात्रा के अंडरगारमेंट्स में संदिग्ध जैविक साक्ष्य मिलने की बात सामने आई थी, जिसके मिलान के लिए कई लोगों के डीएनए सैंपल लिए गए। इसमें कुछ परिजन और रिश्तेदार भी शामिल थे, जिस पर परिवार ने आपत्ति जताई थी। इसके बाद राज्य सरकार ने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए पूरा केस CBI को सौंप दिया।

Digital Women Trust

Jehanabad News: Patna Girls Hostel Case: Central Bureau of Investigation intensifies investigation into suspicious death of NEET student, family members questioned for four hours in Jehanabad.

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़