DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के तहत विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन, छात्राओं ने दिखाया प्रतिभा का प्रदर्शन

Jehanabad News: ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के तहत विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन, छात्राओं ने दिखाया प्रतिभा का प्रदर्शन
IMG_20260214_095142

जहानाबाद। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर डॉ. भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय, दक्षिणी काको में विज्ञान प्रदर्शनी एवं संवाद कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न वैज्ञानिक विषयों पर आधारित मॉडल प्रस्तुत किए।
विज्ञान प्रदर्शनी के दौरान छात्राओं ने रासायनिक अभिक्रिया में गैसों के उत्सर्जन, चंद्रयान मिशन-3, जल प्रबंधन, फेफड़ों की कार्य प्रणाली तथा सौर ऊर्जा आधारित सिंचाई तंत्र जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। निर्णायक मंडल द्वारा मूल्यांकन के बाद रासायनिक अभिक्रिया में गैसों के निकलने से संबंधित प्रोजेक्ट को प्रथम पुरस्कार दिया गया। वहीं चंद्रयान मिशन-3 विषय पर बने मॉडल को द्वितीय और सौर ऊर्जा सिंचाई तंत्र को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। फेफड़ों की कार्य प्रणाली एवं जल प्रबंधन विषयक प्रोजेक्ट को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने उप विकास आयुक्त डॉ. प्रीति से संवाद भी किया और विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे। उप विकास आयुक्त ने छात्राओं के सवालों का विस्तार से जवाब देते हुए कहा कि केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि खेल, चित्रकला, गायन और अन्य रचनात्मक गतिविधियों में रुचि रखने वाली बच्चियां भी अपने क्षेत्र में उज्ज्वल भविष्य बना सकती हैं। उन्होंने छात्राओं को शिक्षा के साथ विज्ञान और तकनीक का उपयोग कर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी तथा अनुशासन और समय प्रबंधन के महत्व पर भी प्रकाश डाला।
इस अवसर पर जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (आईसीडीएस), सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, जिला परियोजना प्रबंधक (महिला एवं बाल विकास निगम), प्रखंड विकास पदाधिकारी काको, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी काको, लैंगिक विशेषज्ञ डीएचईडब्ल्यू, विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागी छात्राओं को प्रोत्साहन स्वरूप “अग्नि की उड़ान” पुस्तक, स्मार्ट वॉच, लंच बॉक्स, थरमस एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह आयोजन छात्राओं में वैज्ञानिक सोच और आत्मविश्वास विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Jehanabad News: Science exhibition organised under ‘Beti Bachao, Beti Padhao’, girl students displayed their talent

Digital Women Trust
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़