DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: देशी कट्टा लहराते युवक की रील वायरल, पुलिस जांच में जुटी

Jehanabad News: देसी कट्टा लहराते युवक की रील वायरल, पुलिस जांच में जुटी
Jehanabad News: Reel of youth brandishing country-made pistol goes viral, police investigate

जहानाबाद जिले में सुशासन के दावों के बीच अपराध और असामाजिक गतिविधियों से जुड़े वीडियो लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा मामला शकुराबाद थाना क्षेत्र से जुड़ा है, जहां एक युवक का देशी कट्टा लहराते हुए रील बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में युवक फिल्मी अंदाज में हथियार का प्रदर्शन करता नजर आ रहा है। वीडियो के बैकग्राउंड में अपराध आधारित गाना बज रहा है, जिसके बोल हैं — “मासूम सा चेहरा, हाथ में देसी कट्टा, बैकग्राउंड में हम हैं रंगदार”। इस वीडियो के सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

Digital Women Trust

बिशुनपुर गांव का बताया जा रहा वीडियो:

सूत्रों के अनुसार वायरल वीडियो शकुराबाद थाना क्षेत्र के बिशुनपुर गांव का बताया जा रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वीडियो में युवक द्वारा खुलेआम हथियार लहराना कानून-व्यवस्था और पुलिस की सतर्कता पर सवाल खड़े कर रहा है। हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ रील बनाना एक खतरनाक ट्रेंड बनता जा रहा है, जो युवाओं को गलत दिशा में प्रभावित कर सकता है।

पुलिस कर रही जांच:

मामले को लेकर संबंधित थाना पुलिस फिलहाल आधिकारिक बयान देने से बच रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार वायरल वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वीडियो कब और कहां शूट किया गया तथा वीडियो में दिखाई देने वाला युवक कौन है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Jehanabad News: Reel of youth brandishing country-made pistol goes viral, police investigate

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़