DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: हरप्रीत सिंह के आवास पर मनाया वीर बाल शहीदी दिवस, साहिबज़ादों के बलिदान को किया नमन।

Jehanabad News: हरप्रीत सिंह के आवास पर मनाया वीर बाल शहीदी दिवस, साहिबज़ादों के बलिदान को किया नमन।
IMG_20251227_104003

जहानाबाद भारतीय जनता पार्टी की ओर से स्टेशन के समीप सरदार हरप्रीत सिंह के आवास के पास वीर बाल शहीदी दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री अनिल ठाकुर उपस्थित रहे। इस अवसर पर अपने संबोधन में अनिल ठाकुर ने कहा कि धर्म और सत्य की रक्षा के लिए हँसते-हँसते अपने प्राणों की आहुति देने वाले साहिबज़ादे ज़ोरावर सिंह और फ़तेह सिंह साहस, आस्था और राष्ट्रभक्ति की अमर मिसाल हैं। उन्होंने कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी के साहिबज़ादों ने अत्याचार के सामने झुकने के बजाय बलिदान को चुना और हिंदुत्व एवं भारतीय संस्कृति की रक्षा के लिए अपने परिवार तक का सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनका बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सरदार हरप्रीत सिंह ने कहा कि धर्म, संस्कृति और मातृभूमि की रक्षा के लिए अल्प आयु में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले सिख धर्म के दशम गुरु, गुरु गोविंद सिंह जी के चारों साहिबज़ादों के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि यह दिन हमें साहस, त्याग और राष्ट्रधर्म की सीख देता है।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने साहिबज़ादों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर हरविंदर सिंह, सुरेंद्र सिंह, भाजपा के पूर्व जिला मंत्री विजय कुमार, नगर के पूर्व मंडल अध्यक्ष कुणाल गुप्ता, निरंजन कुमार, पिंटू कुमार, सुजीत जायसवाल सहित अन्य कार्यकर्ता और गणमान्य लोग मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि जहानाबाद में एकमात्र सिख परिवार होने के बावजूद सरदार हरप्रीत सिंह और उनके परिवार द्वारा वर्षों से वीर बाल शहीदी दिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह उनकी पहल का ही परिणाम है कि अब 26 दिसंबर को पूरे देश में वीर बाल शहीदी दिवस के रूप में साहिबज़ादों के बलिदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाता है। कार्यक्रम का समापन “वाहे गुरु” के जयकारों और राष्ट्रभक्ति के संदेश के साथ किया गया।

Jehanabad News: Veer Bal Martyrdom Day celebrated at Harpreet Singh’s residence, paid homage to the sacrifice of Sahibzadas.

Digital Women Trust
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़