जहानाबाद बिहार राज्य पंचायत रोजगार सेवक संघ, जहानाबाद की ओर से मखदुमपुर प्रखंड स्थित मनरेगा कार्यालय परिसर में पंचायत रोजगार सेवक लालमनी प्रसाद के सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई सह सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने उनके दीर्घकालीन सेवाकाल की सराहना करते हुए स्वस्थ एवं सफल जीवन की कामना की। समारोह को संबोधित करते हुए संगठन के प्रदेश महामंत्री रंजीत कुमार ने कहा कि पंचायत रोजगार सेवकों ने पिछले करीब 20 वर्षों से ग्रामीण विकास और मनरेगा के सफल क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने सरकार से मांग की कि पंचायत रोजगार सेवकों के लंबे सेवाकाल और अनुभव को ध्यान में रखते हुए उन्हें पंचायत सचिव के पद पर नियमित किया जाए। वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष किसलय कुमार, प्रनदेव कुमार एवं अशोक कुमार मादी ने अपने संबोधन में मनरेगा के स्थान पर लागू विकसित भारत शासक्त रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) पर विस्तृत चर्चा की और इसके उद्देश्यों को धरातल पर उतारने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि इस नई पहल के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार एवं आजीविका के अवसरों को और मजबूत किया जाएगा।
इस अवसर पर कई पंचायत प्रतिनिधियों की भी उपस्थिति रही। विदाई समारोह में कनिष्ठ अभियंता, पंचायत तकनीकी सहायक एवं पंचायत रोजगार सेवक संघ के कई सदस्य शामिल हुए, जिनमें कनकलग, कंचन वर्मा, पूनम वर्मा, राजीव कुमार, धर्मेन्द्र, सत्येन्द्र कुमार भारती सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे। समारोह के अंत में सेवानिवृत्त पंचायत रोजगार सेवक लालमनी प्रसाद को अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ कार्यक्रम का समापन किया।
Jehanabad News: Farewell and felicitation ceremony organized on the retirement of Panchayat Employment Officer
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












