DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: सिविल सोसाइटी ने किया ‘परिवर्तन क्लब’ का गठन, जिले के गणमान्य लोग हुए शामिल

Jehanabad News: सिविल सोसाइटी ने किया ‘परिवर्तन क्लब’ का गठन, जिले के गणमान्य लोग हुए शामिल
IMG_20251223_112434


जहानाबाद राजनीति से इतर सामाजिक समरसता, पारिवारिक मूल्यों और जिले के समग्र विकास को लेकर जहानाबाद में परिवर्तन क्लब का गठन किया गया। इस अवसर पर जिले के सभ्रांत, सम्मानित एवं गैर-राजनीतिक लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही। क्लब के गठन अवसर पर आयोजित बैठक के मुख्य अतिथि तेलंगाना के पूर्व डीजीपी एवं बिहार में एसटीएफ पुलिस बल के गठन में अहम भूमिका निभाने वाले, वर्तमान में उत्तराखंड सरकार के सलाहकार वी. के. सिंह रहे। उन्होंने कहा कि आज के समय में समाज और परिवार तेजी से टूट रहे हैं, लोगों के पास एक-दूसरे के लिए समय की कमी है और आपसी प्रेम घटता जा रहा है। ऐसे में इस तरह के क्लब समाज को जोड़ने और मानवीय रिश्तों को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि क्लब द्वारा हर तीन महीने में एक बैठक आयोजित की जाए, जिसमें काव्य पाठ, गायन, प्रवचन जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम हों और सभी सदस्य अपने परिवार के साथ इसमें भाग लेकर सामूहिक आनंद उठा सकें। मुख्य अतिथि के मार्गदर्शन में सर्वसम्मति से क्लब की कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया। गठित समिति में रामकृष्ण परमहंस के निदेशक चंद्रभूषण शर्मा को अध्यक्ष, प्रज्ञा भारती स्कूल के निदेशक राकेश कुमार को उपाध्यक्ष, समाजसेवी नवीन शंकर को सचिव, डिम्पी कुमारी को संयुक्त सचिव तथा लजीज रेस्टोरेंट के ऑनर नीतीश कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं विंग्स स्कूल के संतोष कुमार, डॉ. रंजीत कुमार भारतीय, एसएन कॉलेज के ब्रजेश कुमार तथा तलंक ऑटोमेशन प्राइवेट लिमिटेड के हिमांशु कश्यप को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।
राजगृह होटल में आयोजित शिष्टाचार भेंट एवं बैठक के दौरान प्रोफेसर अरुण कुमार ने हिंदी की उत्कृष्ट रचना प्रस्तुत की, जबकि वरिष्ठ पत्रकार एस. के. मिर्जा की गायन प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में चंद्रभूषण शर्मा ने कहा कि इस तरह का क्लब जहानाबाद के लिए लंबे समय से अपेक्षित था। परिवर्तन क्लब न केवल मानवीय मूल्यों के संरक्षण का कार्य करेगा, बल्कि जिले के सामाजिक और विकासात्मक मुद्दों पर भी अग्रणी भूमिका निभाएगा।
उपाध्यक्ष राकेश कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों और सदस्यों ने क्लब की सराहना करते हुए इसे पूरी ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। बैठक में बैंक ऑफ महाराष्ट्र के शाखा प्रबंधक संजीव कुमार, एसएस कॉलेज के पूर्व हिंदी विभागाध्यक्ष प्रोफेसर अरुण कुमार, बीसीए विभागाध्यक्ष सुबोध कुमार सुमन, परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंशु कुमार मल्लिक, अधिवक्ता प्रकाश चंद्रा, सत्यनारायण शर्मा, राजगृह होटल के संचालक चंदन कुमार, एयरफोर्स के सेवानिवृत्त धर्मेंद्र कुमार, शिक्षक राजेश कुमार, पत्रकार संजय अनुराग सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन क्लब के सचिव नवीन शंकर ने धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया।

Jehanabad News: Civil society formed ‘Parivartan Club’, dignitaries of the district participated

Digital Women Trust
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़