जहानाबाद जिले के कल्पा थाना क्षेत्र अंतर्गत ककड़िया गांव के रहने वाले राजेंद्र पासवान की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद उनका शव परिजनों को सौंप दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेंद्र पासवान गुरुवार की शाम अपने घर से टहलने के लिए निकले थे। इसी दौरान वे दर्दा नदी पुल के पास स्थित रेलवे ट्रैक पर पहुंच गए, जहां शाम के समय गुजरने वाली किसी ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर जीआरपी (रेलवे पुलिस) ने शव को कब्जे में लिया और टाउन थाना की पुलिस के सहयोग से उसे सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस में सुरक्षित रखवाया गया।
जब राजेंद्र पासवान घर नहीं लौटे, तो परिजन उनकी तलाश करते हुए विभिन्न थानों में पहुंचे। इसी क्रम में उन्हें जीआरपी से जानकारी मिली कि रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। इसके बाद परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे, जहां उन्होंने शव की पहचान राजेंद्र पासवान के रूप में की।
परिजनों ने बताया कि राजेंद्र पासवान की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। शुक्रवार की शाम शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।
Jehanabad News: Body found on railway track identified, Kakariya resident Rajendra Paswan killed after being hit by a train
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












