जहानाबाद घोसी थाना क्षेत्र के कुर्रे पंचायत के सुजातपुर गांव में शाम एक भयावह गोलीकांड सामने आया, जहां 28 वर्षीय अजीत कुमार को सीने में दो गोलियां मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। हालत नाजुक होने के कारण उसे पटना PMCH रेफर किया गया है।
विवाद से वारदात तक की पूरी घटनाक्रम
सूत्रों के अनुसार अजीत कुमार अपने साथी के साथ मोटरसाइकिल से वंशीबिघा गया था। वहीं गांव के ही पप्पू यादव से किसी बात को लेकर उसका विवाद हो गया। बहसबाजी बढ़ने पर पप्पू यादव ने अजीत को गोली मारने की खुली धमकी दी। धमकी से घबराए अजीत मोटरसाइकिल छोड़कर सीधे अपने गांव सुजातपुर लौट आया।
गांव पहुंचकर वह घर के समीप लोगों को घटना की जानकारी दे ही रहा था कि तभी पप्पू यादव वहां पहुंच गया और अचानक सीने में ताबड़तोड़ गोलियां दाग दीं। गोली लगने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
घायल की हालत बेहद गंभीर
ग्रामीणों ने पहले उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल जहानाबाद रेफर कर दिया। बाद में बेहतर इलाज के लिए अजीत को तुरंत पटना PMCH भेज दिया गया।
पुलिस छानबीन में जुटी, आरोपी फरार
घटना की सूचना मिलते ही घोसी थानाध्यक्ष शैलेश कुमार पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी पप्पू यादव की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
घटना के बाद पूरे सुजातपुर गांव में दहशत का माहौल है। मामूली विवाद जानलेवा घटना में बदल जाने से लोग स्तब्ध हैं। परिजन पटना PMCH में अजीत के इलाज को लेकर चिंतित हैं। पुलिस ने जल्द मामले का खुलासा करने का भरोसा दिया है।
Jehanabad News: A young man was shot and left bleeding in Sujatpur. The accused is absconding. The young man is in critical condition and has been referred to Patna PMCH.
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












