शनि, अप्रैल 11, 2026

मौसम विभाग ने देश के कई इलाकों में अलर्ट किया जारी, साइक्लोन सेन्यार के असर से बारिश और तूफान के आसार

Cyclones Senyar and Ditwah triggers heavy rainfall across multiple south Indian states; IMD updates

देशभर के कई राज्यों के इलाकों में चक्रवाती तूफान सेन्यार (Cyclone Alert) का असर दिखाई देने के आसार नजर आ रहे हैं। भारतीय मौसम विभाग ने इस तूफान को लेकर अपडेट जारी किया है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि चक्रवाती तूफान सेन्यार दक्षिण-पूर्व दिशा में बढ़ रहा है। अनुमान है कि अगले 48 घंटे में यह अंडमान-निकोबार, आंध्र प्रदेश के तटीय इलाके, तमिलनाडु, केरल, माहे और रायलसीमा प्रभाव डाल सकता है। वहीं आईएमडी के अनुसार तूफान के संभावित प्रभाव को लेकर भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के मुताबिक तूफान का असर अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दिख सकता है। IMD ने 27 नवंबर को भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है।

तेज तूफान की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ घंटे में सेन्यार तूफान दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे श्रीलंका से उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ सकता है। साथ ही कुछ घंटों में साइक्लोनिक तूफान में और तेज होने की बहुत संभावना है। इसके बाद अगले 48 घंटों में यह दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे श्रीलंका तट से होते हुए उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर उत्तर तमिलनाडु, पुडुचेरी और उससे सटे दक्षिण आंध्र प्रदेश तटों की ओर बढ़ने की बहुत संभावना है।

डीप डिप्रेशन में बदल गया है चक्रवाती तूफान सेन्यार

भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि मलक्का स्ट्रेट और उससे सटे नॉर्थईस्ट इंडोनेशिया के ऊपर साइक्लोनिक तूफान सेन्यार कमजोर होकर डीप डिप्रेशन में बदल गया है। एक और डीप डिप्रेशन दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे श्रीलंका के तट पर है। इससे 27 से लेकर 30 नवंबर के दौरान तमिलनाडु में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं 28 और 29 नवंबर को कुछ जगहों पर बहुत ज्यादा भारी बारिश हो सकती है। 28 नवंबर से 1 दिसंबर के दौरान कोस्टल आंध्र प्रदेश और यनम और रायलसीमा में भी भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है, जबकि 30 नवंबर को कुछ जगहों पर बहुत भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

घना कोहरा और शीतलहर की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक 28 से 30 नवंबर के दौरान हिमाचल प्रदेश और हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। 30 नवंबर से 1 दिसंबर को पूर्वी राजस्थान में घना कोहरा छा सकता है. 28 और 29 नवंबर को पंजाब के कुछ इलाकों में घना कोहरा छा सकता है। 3 से 4 दिसंबर को राजस्थान में शीतलहर चलने की संभावना है।

यह भी पढ़ेTRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स

यह भी पढ़ेBAFTA Awards 2025:ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ समेत 4 भारतीय फिल्मों का देखेगा BAFTA 2025 में जलवा , यहां देखें फिल्मों की लिस्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News