मंगल, अप्रैल 7, 2026

Jehanabad News: फातिमा क्लिनिक का उद्घाटन। हड्डी-नस व स्त्री रोगों के लिए मिलेगी आधुनिक सुविधा


जहानाबाद-गया- पटना पीजी रोड स्थित  होरीलगज  के पास फातिमा क्लिनिक का विधिवत उद्घाटन किया गया। क्लिनिक में स्त्री एवं बाँझपन रोग विशेषज्ञ डॉ. नुसरत जबीं और हड्डी, जोड़ एवं नस रोग विशेषज्ञ डॉ. फैज अहमद अपनी सेवाएं देंगे।

उद्घाटन का रिबन काटने का समारोह अरवल के पूर्व एसपी मोहम्मद कासिम द्वारा किया गया। इस अवसर पर क्लिनिक संचालक द्वारा उन्हें फूलगुच्छ और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

पूर्व एसपी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को बेहतर इलाज मिल जाए तो उन्हें बाहर बड़े शहरों में भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों डॉक्टर उच्चस्तरीय चिकित्सा सेवा देंगे और विशेषकर गरीब मरीजों को राहत व सहूलियत जरूर दी जाएगी।

डॉ. फैज अहमद ने बताया कि क्लिनिक में लेजर तकनीक के माध्यम से हड्डी व नस संबंधी आधुनिक इलाज उपलब्ध रहेगा। उन्होंने कहा कि “अब जहानाबाद में बड़े कट ऑपरेशन की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, लेजर मशीन के द्वारा कम समय में बेहतर ऑपरेशन और तेजी से रिकवरी संभव होगी।”

वहीं डॉ. नुसरत जबीं ने कहा कि महिलाओं की कई समस्याएँ ऐसी होती हैं, जो वे खुलकर किसी से साझा नहीं कर पातीं। ऐसे में उनके लिए यह क्लिनिक एक सुरक्षित और आसान माहौल प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं को यहां विशेषज्ञ और संवेदनशील इलाज मिलेगी।

क्लिनिक के संचालक ने बताया कि अस्पताल में साफ-सफाई, हाइजीन, संक्रमण नियंत्रण और व्यवस्थित व्यवस्था पर विशेष ध्यान रखा गया है, ताकि मरीजों को सुरक्षित, आधुनिक और संतुलित चिकित्सा सुविधा मिल सके।

फातिमा क्लिनिक के शुरू हो जाने से जहानाबाद के मरीजों को अब हड्डी, नस व स्त्री रोगों के लिए दूर शहर जाने की आवश्यकता काफी हद तक कम होने की उम्मीद जताई गई है।

Jehanabad News: Fatima Clinic inaugurated. Modern facilities for orthopedic and gynecological diseases will be available.

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News