मंगल, अप्रैल 7, 2026

Jehamabad News: एनडीए प्रत्याशी चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन, कहा — “नीतीश सरकार के विकास कार्यों पर जनता का विश्वास कायम रहेगा

जहानाबाद विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र एनडीए प्रत्याशी चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी ने जहानाबाद में अपने चुनाव कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर वे स्वयं मौजूद रहे और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में फीता काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन के बाद एनडीए नेताओं ने आगामी चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा की।

इस मौके पर भाजपा, जदयू, लोजपा (रामविलास) और हम पार्टी के जिला अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में घोसी विधानसभा से जदयू प्रत्याशी ऋतुराज, जहानाबाद से चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी और मखदुमपुर से लोजपा प्रत्याशी रानी कुमारी मंच साझा करती नजर आईं।

सभी नेताओं ने संयुक्त रूप से जनता से अपील की कि वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार को एक बार फिर मौका दें।
चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी ने कहा — “नीतीश सरकार ने बिहार के हर गांव को सड़क और बिजली से जोड़ा है, हर घर तक नल-जल योजना पहुंचाई है और गांव-गांव में स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं। अगर जनता नीतीश कुमार को पांच साल और दे, तो विकास की रफ्तार और तेज होगी।”

उन्होंने आगे कहा कि “पिछले 20 वर्षों में बिहार ने जो बदलाव देखा है, वह नीतीश कुमार की कार्यशैली और दूरदर्शिता का परिणाम है।” उन्होंने जनता से अपील की कि वोट जात-पात या भावनाओं के आधार पर नहीं, बल्कि विकास और सुशासन के मुद्दे पर दें।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित नेताओं ने एकजुटता का परिचय देते हुए कहा कि जहानाबाद, घोसी और मखदुमपुर — तीनों सीटों पर एनडीए की जीत तय है।

Jehamabad News: NDA candidate Chandeshwar Prasad Chandravanshi inaugurated his election office, saying, “Public confidence in the Nitish government’s development work will remain intact.”

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News