जहानाबाद बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में AIMIM गठबंधन की ओर से जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र (216) से कलामुद्दीन साहब को प्रत्याशी घोषित किया गया है। इस संबंध में उन्होंने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने नामांकन की जानकारी दी।
कलामुद्दीन साहब ने बताया कि वे 20 अक्टूबर 2025 (सोमवार) की सुबह 10:00 बजे जहानाबाद अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस पर वे पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरेंगे।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कलामुद्दीन साहब ने कहा, “मैं जनता की सेवा के लिए राजनीति में आया हूं। जहानाबाद की जनता के विश्वास और समर्थन से हम विकास, शिक्षा, रोजगार और न्याय के मुद्दों को लेकर चुनाव मैदान में उतर रहे हैं।”
उन्होंने आगे कहा कि AIMIM गठबंधन का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाना है। “हम जाति और धर्म से ऊपर उठकर इंसाफ की राजनीति करना चाहते हैं,” उन्होंने कहा।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे, जिन्होंने नारेबाजी करते हुए अपने नेता का समर्थन जताया। जहानाबाद की सियासी फिजा में अब कलामुद्दीन साहब के नामांकन के साथ मुकाबला और दिलचस्प होने की संभावना है।
Jehanabad News: AIMIM alliance candidate Kalamuddin will file nomination from Jehanabad seat, information given in press conference
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












