जहानाबाद बिहार की पहचान माने जाने वाले व्यंजन लिट्टी-चोखा का स्वाद अब जहानाबाद के लोगों को और भी आसान तरीके से मिलने लगा है। “बिहारी राजा” नामक नई फूड कंपनी ने जहानाबाद में इसकी शुरुआत की है, जो ग्राहकों को ऑनलाइन ऑर्डर पर घर बैठे गरमा-गरम लिट्टी-चोखा उपलब्ध कराएगी।
कंपनी की ओर से बताया गया है कि अब अगर कोई ऑफिस से थककर घर लौट रहा है और शुद्ध एवं साफ-सुथरा भोजन करना चाहता है, तो उसे कहीं बाहर जाने की जरूरत नहीं। बस एक कॉल या ऑनलाइन ऑर्डर करिए और आधे घंटे के भीतर आपके घर पर देशी घी से बनी ताज़ा लिट्टी और मसालेदार चोखा पहुंच जाएगा।
“बिहारी राजा” कंपनी ने खासतौर पर जहानाबाद के उपभोक्ताओं के लिए यह सुविधा शुरू की है। बताया गया कि जहानाबाद टाउन और 1 किलोमीटर के आसपास के क्षेत्र में होम डिलीवरी निशुल्क रहेगी। यानी ग्राहक को सिर्फ स्वादिष्ट लिट्टी-चोखा का मूल्य देना होगा, डिलीवरी का कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लगेगा।

कंपनी का संचालन जहानाबाद के ठाकुरबाड़ी स्थित एक आवास से किया जा रहा है, जहां कुशल कारीगर पारंपरिक देसी तरीके से लिट्टी तैयार करते हैं। इसमें शुद्ध देशी घी का उपयोग किया जाता है, जिससे स्वाद के साथ-साथ सेहत का भी ध्यान रखा जा सके।
कंपनी ने यात्रियों के लिए भी विशेष सुविधा की घोषणा की है। अगर कोई सफर पर जा रहा है और साथ में शुद्ध भोजन ले जाना चाहता है, तो वह आधे घंटे पहले ऑर्डर करके लिट्टी-चोखा पैक करवा सकता है। यह सुविधा जहानाबाद में पहली बार शुरू की गई है और लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है।
लिट्टी-चोखा बिहार का ऐसा व्यंजन है, जो हर घर और हर अवसर पर पसंद किया जाता है। चाहे लंच हो या डिनर, यह व्यंजन हमेशा खास अहसास कराता है। अब जहानाबाद के लोग बिना झंझट और बिना इंतजार के इसे अपने घर पर मंगाकर आनंद ले सकते हैं।
ऑर्डर करने के लिए ग्राहक 7279960038 और 7257943797 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। साथ ही, जल्द ही कंपनी डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए भी ऑर्डर लेने की सुविधा शुरू करेगी।
बिहार का यह पारंपरिक स्वाद अब आधुनिक सुविधा के साथ जहानाबाद की दहलीज पर है। ऐसे में “बिहारी राजा” का यह प्रयास न सिर्फ खाने के शौकीनों के लिए बड़ी राहत है, बल्कि यह स्थानीय बाजार में खाने-पीने की संस्कृति को भी नया आयाम देगा।
Jehanabad News: Bihar’s famous Litti-Chokha is now available online, enjoy the taste at home
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












