DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: एस.एन. सिन्हा कॉलेज में मानसिक स्वास्थ्य मेला ‘बोधि’ 2025 की औपचारिक शुरुआत

Jehanabad News: एस.एन. सिन्हा कॉलेज में मानसिक स्वास्थ्य मेला ‘बोधि’ 2025 की औपचारिक शुरुआत
IMG_20250919_184325

जहानाबाद मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एस.एन. सिन्हा कॉलेज, जहानाबाद में आयोजित होने वाले वार्षिक मानसिक स्वास्थ्य मेला ‘बोधि’ 2025 की औपचारिक शुरुआत  पोस्टर लॉन्चिंग के साथ हुई। यह आयोजन कॉलेज के आईक्यूएसी के तत्वावधान में मनोविज्ञान विभाग द्वारा किया जा रहा है।

कॉलेज की प्राचार्य डॉ. मेघन प्रसाद ने पोस्टर का अनावरण किया। इस अवसर पर आईक्यूएसी समन्वयक प्रो. डॉ. सुबोध कुमार झा, प्रो. डॉ. अख्तररोमनी, विभागाध्यक्ष डॉ. शशिधर गुप्ता, डॉ. हर्षवर्धन, डॉ. सुनील, डॉ. बबलू कुमार, डॉ. नेहा कुमारी और डॉ. यास्मीन बानो सहित अन्य संकाय सदस्य उपस्थित रहे।

Digital Women Trust

‘बोधि’ मेला वर्ष 2023 से लगातार आयोजित हो रहा है और यह मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता का एक प्रमुख मंच बन चुका है। इस वर्ष भी मेले में विभिन्न गतिविधियाँ होंगी, जिनमें विशेषज्ञ व्याख्यान, सेमिनार और रचनात्मक प्रतियोगिताएँ शामिल हैं। मेला का उद्देश्य छात्रों और समाज को मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों—जैसे तनाव प्रबंधन, भावनात्मक संतुलन और तकनीकी नवाचार—के प्रति संवेदनशील बनाना है।

प्रतियोगिताओं की झलक
इस बार ‘मन-तरंग’ थीम पर पेंटिंग और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित होगी, जिसमें प्रतिभागी अपने विचारों की लहरों को कैनवास पर उतारेंगे। साथ ही ‘अवेकन एआई: टेक फॉर इनर पीस’ थीम पर मानसिक स्वास्थ्य एआई हैकाथॉन होगा, जो तकनीक के माध्यम से आंतरिक शांति को बढ़ावा देने वाले नवाचारों पर केंद्रित होगा। इसके अतिरिक्त कॉलेज छात्रों के लिए एक वाद-विवाद प्रतियोगिता भी रखी गई है, जिसकी पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 सितम्बर 2025 तय की गई है। सभी प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए क्यूआर कोड स्कैन कर पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

प्राचार्य डॉ. मेघन प्रसाद ने कहा—“मानसिक स्वास्थ्य आज के समय की सबसे बड़ी चुनौती है और ‘बोधि’ जैसे आयोजन छात्रों को जागरूक और सशक्त बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। हमें मिलकर इस दिशा में कार्य करना होगा।”

आईक्यूएसी समन्वयक प्रो. डॉ. सुबोध कुमार झा ने कहा कि यह मेला केवल शिक्षा ही नहीं बल्कि समाज सेवा का भी प्रतीक है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 से जारी यह परंपरा मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रही है।

विभागाध्यक्ष डॉ. शशिधर गुप्ता ने कहा कि प्रतियोगिताएँ और सेमिनार छात्रों को अपनी भावनाओं को व्यक्त करने और मानसिक संतुलन पाने का अवसर प्रदान करेंगे।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी शिक्षकों एवं छात्रों ने मेले की सफलता के लिए शुभकामनाएँ दीं। मेला का मुख्य आयोजन जल्द ही कॉलेज परिसर में होगा, जिसमें विशेषज्ञों के व्याख्यान और अन्य गतिविधियाँ आयोजित की जाएँगी।

Jehanabad News: Mental Health Fair ‘Bodhi’ 2025 formally inaugurated at S.N. Sinha College

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़