शनि, अप्रैल 11, 2026

Jehanabad News: ऐतिहासिक होगी जहानाबाद में तेजस्वी यादव की बिहार अधिकार यात्रा

सांसद सुरेंद्र यादव ने कहा – “वचन के पक्के हैं तेजस्वी, जो कहते हैं वही करते हैं”

जहानाबाद आगामी 16 सितम्बर को होने वाली बिहार अधिकार यात्रा की तैयारियों को लेकर शनिवार को सर्किट हाउस में सांसद सुरेंद्र यादव की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में यात्रा को सफल बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

सांसद सुरेंद्र यादव ने कहा कि जहानाबाद राजद और महागठबंधन का मज़बूत गढ़ रहा है। यहां से उठी लहर पूरे बिहार की राजनीति की दिशा और दशा तय करती है। उन्होंने दावा किया कि आज पूरे बिहार में तेजस्वी यादव और महागठबंधन की लहर है और इस बार तेजस्वी यादव का मुख्यमंत्री बनना तय है।

उन्होंने जानकारी दी कि तेजस्वी यादव 16 सितम्बर को सुबह 10 बजे जहानाबाद पहुंचेंगे। सांसद यादव ने कहा कि तेजस्वी यादव वचन और समय के पक्के नेता हैं – “जो कहते हैं, वह कर दिखाते हैं।” उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग कर भीड़ जुटाती है, जबकि राजद जनाधार वाली पार्टी है। उन्होंने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा पर तंज कसते हुए कहा कि चुनाव के वक्त बिहार याद आता है, लेकिन जिस पटना में उन्होंने पढ़ाई की, उसे अब तक केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा तक नहीं दिला सके।

सांसद ने नीतीश कुमार और भाजपा सरकार पर जन अधिकारों को ध्वस्त करने का आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकना समय की मांग है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव की यह यात्रा आर्थिक परिवर्तन, रोजगार, महिलाओं को सम्मान और भ्रष्टाचार के खात्मे की लड़ाई है। उन्होंने विश्वास जताया कि जहानाबाद में लाखों लोगों की उपस्थिति इस यात्रा को ऐतिहासिक बनाएगी और आने वाले विधानसभा चुनाव में तेजस्वी यादव बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे।

इस अवसर पर राजद विधायक सुदय यादव, विधायक सतीश कुमार, जिला अध्यक्ष महेश ठाकुर, राष्ट्रीय जनता दल के प्रधान महासचिव परमहंसराय, धर्मपाल सिंह यादव, प्रवक्ता शशिरंजन उर्फ पप्पू यादव, महिला राजद जिलाध्यक्ष सुमन सिद्धार्थ, नेता शैलेश यादव, छोटू यादव, बैकुंठ यादव, संजय यादव और अनिल पासवान समेत बड़ी संख्या में राजद नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

Jehanabad News: Tejashwi Yadav’s Bihar Rights Yatra in Jehanabad will be historic

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News