DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Russian President Putin to visit India in December: दिसंबर में भारत आएंगे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, जानें कितना अहम।होगा पुतिन का भारत दौरा…

Putin’s India Visit in December: A New Push in Ties

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दिसंबर में भारत आएंगे। जानें क्यों अहम है यह दौरा और कैसे बदलेंगे भारत-रूस संबंध वैश्विक परिदृश्य में।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दिसंबर में भारत की आधिकारिक यात्रा पर वाले हैं। इसकी पुष्टि रूसी राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन ने कर दी है। बता दें कि यह यात्रा ऐसे समय पर हो रही है, जब रूस से तेल खरीदने के कारण अमेरिका ने भारतपर 25 प्रतिशत का अतिरिक्त टैरिफ लगाया है। इतना ही नहीं, अमेरिका के शीर्ष अधिकारी रूस के साथ संबंधों के कारण लगातार भारत विरोधी बयान दे रहे हैं।

क्रेमलिन ने पुतिन की यात्रा पर क्या कहा

इस मामले पर क्रेमलिन के सहयोगी यूरी उशाकोव ने बताया कि पुतिन सोमवार को चीन में एक क्षेत्रीय शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि दोनों नेता “दिसंबर की यात्रा की तैयारी” पर चर्चा करेंगे। उन्होंने इस दौरान कोई निश्चित तिथि नहीं बताई। हालांकि, भारत और रूस पहले से ही पुतिन की यात्रा को लेकर आवश्यक तैयारियों को पूरा कर चुके हैं और जल्द ही तारीख का ऐलान भी हो सकता है।

आखिरी बार कब भारत आए थे पुतिन

पुतिन ने पिछली बार 6 दिसंबर 2021 को भारत का दौरा किया था, जब नई दिल्ली में 21वां भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन आयोजित हुआ था। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले वर्ष दो बार रूस की यात्रा की थी। पहली जुलाई में 22वें भारत-रूस शिखर सम्मेलन में और दूसरी अक्टूबर में कजान में आयोजित ब्रिक्स सम्मेलन में भाग लेने के लिए वह रूस पहुंचे थे। पीएम मोदी ने भी इस दौरान पुतिन को भारत आने के लिए आमंत्रित किया था। हालांकि, पीएम मोदी पुतिन के आमंत्रण के बावजूद रूस में आयोजित विक्ट्री डे समारोह में शामिल नहीं हो सके थे।

भारत-रूस संबंधों में आई तेजी

भारत और रूस के संबंध तेजी से मजबूत हो रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ युद्ध के बीच भारत के दो शीर्ष अधिकारियों ने रूस का दौरा किया है। पहले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल मॉस्को पहुंचे थे। वहीं, उनके बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मॉस्को का दौरा किया था। दोनों ही अधिकारियों ने अपने समकक्षों के साथ बैठक के अलावा रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ मुलाकात भी की थी।

यह भी पढ़ेTRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स

यह भी पढ़ेBAFTA Awards 2025:ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ समेत 4 भारतीय फिल्मों का देखेगा BAFTA 2025 में जलवा , यहां देखें फिल्मों की लिस्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News