DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News:लरसा गांव मार्ग पर निजी अस्पताल का उद्घाटन, गरीबों को मिलेगा मुफ्त इलाज

Jehanabad News:लरसा गांव मार्ग पर निजी अस्पताल का उद्घाटन, गरीबों को मिलेगा मुफ्त इलाज
IMG_20250822_163130

जहानाबाद। जिले के बभना स्थित लरसा गांव जाने वाले रास्ते में  एक निजी अस्पताल का भव्य उद्घाटन किया गया। अस्पताल का शुभारंभ जिले के जाने-माने स्कूल संचालक प्रमोद कुमार ने रिबन काटकर किया।

अस्पताल के संचालक दीपक कुमार ने बताया कि यहां गरीब और जरूरतमंद मरीजों का इलाज पूरी तरह निशुल्क किया जाएगा। अस्पताल 24×7 सेवा के लिए उपलब्ध रहेगा। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं को नौ महीने तक मुफ्त दवा दी जाएगी, वहीं बुजुर्ग मरीजों के लिए भी निःशुल्क इलाज और दवा वितरण की व्यवस्था रहेगी।

Digital Women Trust

दीपक कुमार ने आगे बताया कि यदि किसी मरीज को बेहतर इलाज की आवश्यकता पड़ेगी तो उसे जहानाबाद के अन्य निजी या सरकारी अस्पताल में रेफर किया जाएगा। साथ ही, अस्पताल में बाहर से आने वाले अनुभवी डॉक्टर भी बैठेंगे ताकि मरीजों को उत्तम चिकित्सा सेवा उपलब्ध हो सके।

उद्घाटन समारोह के मौके पर स्कूल संचालक प्रमोद कुमार ने कहा कि दीपक उनके स्कूल के पुराने छात्र रहे हैं। कोविड काल में भी उन्होंने लोगों की सेवा भावना और मेहनत का परिचय दिया था। प्रमोद कुमार ने कहा कि दीपक की लगन और मेहनत से निश्चित ही यह अस्पताल गरीबों और जरूरतमंदों के लिए बड़ी सेवा साबित होगा।

इस अवसर पर ग्रामीणों ने भी अस्पताल के उद्घाटन का स्वागत किया और दीपक कुमार को बधाई दी।

Jehanabad News: Private hospital inaugurated on Larsa village road, poor will get free treatment

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़