DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: CPI की संकल्प यात्रा, विधायक रामबली सिंह यादव बोले – संविधान बचाओ, देश बचाओ

Jehanabad News: CPI की संकल्प यात्रा, विधायक रामबली सिंह यादव बोले – संविधान बचाओ, देश बचाओ
IMG_20250815_163724

जहानाबाद भाकपा (CPI) के नेतृत्व में संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा भाकपा कार्यालय से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई अरवल मोड़ तक पहुंच। इसमें पार्टी के स्थानीय व जिला स्तरीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक बड़ी संख्या में शामिल हुए। कोसी विधायक रामबली सिंह यादव भी यात्रा में मौजूद रहे। उन्होंने नारे लगाए – “संविधान बचाओ, देश बचाओ”।

विधायक यादव ने कहा कि संकल्प यात्रा निकालना हमारे लिए, पार्टी के लिए और दलित भाइयों के लिए अति आवश्यक है। उन्होंने आरोप लगाया कि SIR मामले में केंद्र सरकार और बिहार सरकार ने घोटाला किया है, जिसका उन्होंने कई बार विरोध किया है और इसे सुप्रीम कोर्ट में भी उठाया है। उन्होंने कहा कि न्याय सर्वोपरि है और उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है।

Digital Women Trust

आधार कार्ड के मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि वोटर कार्ड में सुधार के लिए आधार को भी आधार बनाया गया है, जिससे जिन दलित और पिछड़े भाइयों के नाम वोटर लिस्ट से गायब हैं, वे आधार के माध्यम से अपना नाम जोड़ सकते हैं और वोट देने के अधिकार से वंचित नहीं होंगे। उन्होंने सरकार पर हमला करते हुए कहा कि सरकार पिछड़ों और दलितों के अधिकार छीनने की कोशिश करती है, लेकिन संविधान इसके ऊपर है और हमें बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के संविधान पर पूरा विश्वास है।

केंद्र सरकार की नीतियों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जैसे नोटबंदी ने आम जनता और गरीब मजदूरों को परेशान किया, वैसे ही यह सरकार “वोट बंदी” करने का काम कर रही है।

यात्रा के दौरान नेताओं ने हाथों में पार्टी के झंडे और बैनर लेकर नारे लगाए और जनता को पार्टी की विचारधारा एवं आगामी कार्यक्रमों से अवगत कराया। संकल्प यात्रा का उद्देश्य संगठन को मजबूत करना, जनता के मुद्दों को उठाना और आने वाले समय में जनसंघर्ष को तेज करना बताया गया।

Jehanabad News: CPI’s Sankalp Yatra, MLA Rambali Singh Yadav said – Save the Constitution, Save the Country

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़