DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: एस.एस. कॉलेज में उत्साहपूर्वक मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस

Jehanabad News: एस.एस. कॉलेज में उत्साहपूर्वक मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस
IMG_20250815_165051

जहानाबाद एस.एस. कॉलेज में 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) दीपक कुमार ने ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि यह दिन हमारे लिए उन वीरों के असीम त्याग और बलिदान को नमन करने का अवसर है, जिनके कारण हमें आज़ादी मिली। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के बाद से देश के सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक क्षेत्र में उल्लेखनीय परिवर्तन हुए हैं। आर्थिक स्थिति मज़बूत हुई है, संप्रभुता और अधिक सुदृढ़ हुई है, और हमारी संवैधानिक व्यवस्था ने जन आकांक्षाओं की कसौटी पर खरा उतरते हुए सामाजिक न्याय और समानता के क्षेत्र में प्रगति की है।

Digital Women Trust

उन्होंने यह भी कहा कि भले ही आज़ादी की लड़ाई में हम प्रत्यक्ष रूप से शामिल नहीं हो सके, लेकिन राष्ट्र निर्माण की सतत प्रक्रिया में हम सभी सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं।

समारोह का संचालन संस्कृत विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. विनोद कुमार राय ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे और देशभक्ति के माहौल में समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Jehanabad News: 79th Independence Day celebrated with enthusiasm in S.S. College

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़