DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: रास्ता विवाद में छात्र की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार

Jehanabad News: रास्ता विवाद में छात्र की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार
IMG_20250815_161019

जहानाबाद ओकरी थाना क्षेत्र के पितम बीघा गांव में गुरुवार रात रास्ते के विवाद में 21 वर्षीय युवक टिंकल कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक अपने पुराने मकान के पास खड़ी गाड़ी देखने गया था, तभी घात लगाए बैठे भूषण कुमार और उसके साथियों ने उसे पकड़ लिया और सिर में दो गोलियां मार दीं। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

मृतक की बहन रुद्र कुमारी के अनुसार, पिछले एक साल से रामप्रवेश प्रसाद से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि रामप्रवेश ने रास्ता घेरकर बंद कर दिया था और आवागमन रोक दिया था। इसी विवाद में गुरुवार को हत्या की घटना हुई। भूषण कुमार, जो रामप्रवेश का बेटा है, वारदात के बाद घर छोड़कर फरार हो गया।

Digital Women Trust

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सदर अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या सूचना की तुरंत पुलिस को जानकारी दें। यह घटना जिले में सनसनी फैलाने के साथ ही भूमि व रास्ता विवाद से जुड़े बढ़ते मामलों पर सवाल खड़ा कर रही है।

Jehanabad News: Student shot dead in road dispute, accused absconding

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़