DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: मंत्री  जिवेश कुमार ने जहानाबाद को दी करोड़ों की विकास सौगात

Jehanabad News: माननीय मंत्री श्री जिवेश कुमार ने जहानाबाद को दी करोड़ों की विकास सौगात
IMG_20250812_071947

जहानाबाद जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय परिसर में आज नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार के  मंत्री जिवेश कुमार ने जिले के विभिन्न नगर निकायों में करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया।

कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी  अलंकृता पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक  विनित कुमार ने मंत्री महोदय का पौधा भेंटकर स्वागत किया। इसके उपरांत उन्होंने रिमोट के माध्यम से मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना अंतर्गत बुड़को द्वारा संचालित ₹91,60,205 की 4 योजनाओं का उद्घाटन किया।

Digital Women Trust

इसके साथ ही—

  • नगर परिषद जहानाबाद में ₹6,51,71,299 की 32 योजनाओं,
  • नगर पंचायत काको में ₹2,08,97,100 की 19 योजनाओं,
  • नगर पंचायत मखदुमपुर में ₹94,25,110 की 2 योजनाओं,
  • नगर पंचायत घोसी में ₹23,75,710 की 2 योजनाओं
    का शिलान्यास/उद्घाटन किया गया।

शिलान्यास कार्यक्रम के बाद आयोजित बैठक में मंत्री जिवेश कुमार ने सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के सफल क्रियान्वयन से जहानाबाद को स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक जिला बनाने का लक्ष्य है, जिसमें सरकार और नागरिकों की समान भागीदारी आवश्यक है। साथ ही, उन्होंने जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों से शहरी विकास, स्वच्छता और सौंदर्यीकरण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में विधान परिषद सदस्य अनिल कुमार, विधायक कुमार कृष्ण मोहन उर्फ सुदय यादव, विधायक रामबली सिंह यादव, नगर परिषद अध्यक्ष  रूपा देवी, मखदुमपुर अध्यक्ष  मीना देवी, काको अध्यक्ष राहुल रंजन, घोसी अध्यक्ष  भानमती देवी, नगर परिषद उपाध्यक्ष पिंटू कुमार, जिला स्तरीय कार्यक्रम आगमन समिति के उपाध्यक्ष  सागर कुमार उर्फ दिलीप कुशवाहा और क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष अजय कुमार देव मौजूद रहे।

Jehanabad News: Honorable Minister Shri Jivesh Kumar gave a development gift worth crores to Jehanabad

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़