DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: चतुर्थ सोमवारी को लेकर सिद्धनाथ धाम में विशेष निरीक्षण, श्रद्धा और व्यवस्था का अनूठा समन्वय

Jehanabad News: चतुर्थ सोमवारी को लेकर सिद्धनाथ धाम में विशेष निरीक्षण, श्रद्धा और व्यवस्था का अनूठा समन्वय
IMG_20250803_194030

जहानाबाद, श्रावणी मेले के अंतर्गत आगामी चतुर्थ सोमवारी को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इसी सिलसिले में जिला पदाधिकारी  अलंकृता पांडे एवं पुलिस अधीक्षक  विनीत कुमार ने बराबर स्थित बाबा सिद्धनाथ धाम मंदिर परिसर एवं मेला क्षेत्र का व्यापक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंदिर मार्ग, जलाभिषेक स्थल, पार्किंग व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, चिकित्सा सेवाएं, महिला सुरक्षा, एवं भीड़ नियंत्रण व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि किसी भी स्थिति में श्रद्धालुओं को असुविधा न हो और संपूर्ण प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित हो।

Digital Women Trust

प्रशासन को अनुमान है कि चतुर्थ सोमवारी पर श्रद्धालुओं की संख्या में भारी वृद्धि होगी। इसे ध्यान में रखते हुए सभी दंडाधिकारियों, पुलिसकर्मियों तथा विशेष रूप से महिला पुलिस बल को सतर्क एवं संवेदनशील रहते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला पदाधिकारी ने कहा, “श्रद्धालुओं की आस्था का सम्मान और उनकी सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”

आज भी बाबा सिद्धनाथ के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। लगभग 50,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया। डाक बम, सामान्य कांवरिया और महिला श्रद्धालुओं की बड़ी उपस्थिति ने मंदिर परिसर को आस्था के माहौल से भर दिया।

श्रावणी मेले को सफल बनाने हेतु जिला प्रशासन द्वारा कई व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं, जिनमें चिकित्सा शिविर, स्वच्छता अभियान, पेयजल की व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन, सीसीटीवी निगरानी, कंट्रोल रूम और माइकिंग सिस्टम की तैनाती शामिल है। सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड में रखा गया है।

जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें, सहयोग बनाए रखें और श्रावण मास की इस पावन यात्रा को सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं श्रद्धापूर्ण ढंग से पूर्ण करें।

Jehanabad News: Special inspection at Siddhnath Dham for Chaturthi Somvari, unique coordination of faith and arrangements

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़