जहानाबाद जिला शिक्षा कार्यालय द्वारा मिशन निपुण बिहार के तहत लगातार कई अकादमिक प्रयास किये जा रहे है| इसी क्रम में निपुण के तहत शिक्षा विभाग द्वारा प्रखंड स्तर पर गुरुगोष्ठी को सुदृढ़ करने एवं सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से जिला स्तर पर एक दिवसीय कार्यशाला का भव्य आयोजन समाहरणालय स्थित सभागार में किया गया |
कार्यशाला में सभी प्रखंडों के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला द्वारा चयनित कुल 40 विद्यालयों के प्रधानाध्यापको ने भाग लिया| जिला द्वारा चयनित ये सभी 40 प्रधानाध्यापक सभी 7 प्रखंडो से चुने गए है| जो अपने – अपने प्रखंड में सम्बन्धित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को गुरुगोष्ठी के संचालन में एक फैसिलिटेटर के रूप में सहयोग करेंगे| कार्यशाला का उद्देश्य जिले के सभी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर काम हो एवं बुनियादी शिक्षा में सुधार के नए मार्गदर्शनों से प्रत्येक महीने परिचित कराना एवं प्राथमिक कक्षाओं में बच्चों की साक्षरता और गणना क्षमता को बढ़ाना है | जिला स्तर पर उन्मुखीकरण होने के पश्चात सभी प्रखंडो में निपुण गुरुगोष्ठी का आयोजन जिला द्वारा निर्गत वार्षिक कैलेंडर के माध्यम से किया जाना है | जिसमे प्रत्येक माह जिला द्वारा कुछ सुझावित तिथि प्रस्तावित की गयी है| साथ ही प्रत्येक माह जिला द्वारा सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं चयनित संचालन कर्ता को उस माह हेतु आवश्यक विषयों पर मॉड्यूल तैयार कर प्रेषित किया जायेगा| जिससे गुरुगोष्ठी में अकादमिक बिन्दुओं पर गुणवत्तापूर्ण रूप से चर्चा सुनिश्चित किया जा सकेगा| जिला स्तरीय कार्यशाला में संचालको को विस्तार से उनकी भूमिका एवं अगस्त माह में प्रस्तावित विभिन्न अकादमिक एजेंडा पर जानकारी साझा की गयी |
कार्यशाला के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने निपुण गुरुगोष्ठी एवं निपुण भारत मिशन के प्रमुख लक्ष्यों जिले के प्रत्येक विद्यालय- प्रत्येक शिक्षक एवं प्रत्येक बच्चे तक पहुँचाने का संकल्प लिया। यह आयोजन जिले में शिक्षा सुधार की दिशा में एक उल्लेखनीय कदम रहा, जिससे बुनियादी शिक्षा की नींव और भी सशक्त बनाने के मार्ग प्रशस्त हुए|
सम्पूर्ण कार्यशाला का आयोजन जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी एस० एस० ए० के मार्गदर्शन में किया गया | तकनीकी रूप से कार्यशाला के आयोजन में सेंट्रल स्क्वायर फाउंडेशन के जिला प्रतिनिधि द्वार सहयोग प्रदान किया गया|
Jehanabad News: A district level one day workshop was organized under Nipun Gurugoshti
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












