मंगल, अप्रैल 7, 2026

Jehanabad News: मखदूमपुर विधानसभा सीट से 9 अभियर्थियों का नामांकन हुआ स्वीकृत, 2 अस्वीकृत

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए जहानाबाद जिले में दूसरे चरण में मतदान होने हैं। जहानाबाद जिले के अंतर्गत मखदूमपुर सीट आरक्षित सीट है और यहां भी दूसरे चरण में मतदान होंगे। इसी कड़ी में 20 अक्टूबर 2025 को नामांकन की आखिरी तिथि के बाद आज स्क्रूटनी जारी थी। स्क्रूटनी यानी छटनी के बाद चुनाव आयोग के आंकड़े के अनुसार जहानाबाद में कल तक 16 सेट में 11 प्रत्यशियों ने अपने नामांकन दर्ज किए गए थे जिसमें से 9 प्रत्यशियों के 14 सेट सही पाए गए हैं और उनकी नामांकन स्वीकृति की गई है।

किसी भी चुनाव में उम्मीदवार एक से ज्यादा सेट नामांकन के समय जमा करते हैं जिससे कि अगर कोई त्रुटि भी हो तो उनका नामांकन रद्द न हो पाऐ। अलग-अलग सेट में अभ्यर्थियों की प्रत्याशियों की पूरी डिटेल भरी जाती है वह ऐसा इसलिए करते हैं कि अगर किसी सेट में अगर कोई दिक्कत आ जाए या कुछ छूट जाए तो उसकी वजह दूसरे सेट पर उन्हें स्वीकृति मिल जाए और उनका नामांकन रद्द होने से बच जाए।

मखदूमपुर सीट से 9 प्रत्यशियों की नामांकन स्वीकृत

जहानाबाद जिले की मखदूमपुर सीट सुरक्षित सीट है। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मखदूमपुर विधानसभा सीट से कुल 11 प्रत्याशियों ने नामांकन दर्ज किया था जिसमें से 9 प्रत्याशियों का नामांकन सही पाए गए हैं। मखदूमपुर के चुनावी दंगल में 9 प्रत्यशी अपनी किस्मत आजमाते दिखेंगे।

जिन 9 प्रत्याशीयो के नामांकन स्वीकृत हुआ है उनके नाम इस प्रकार है।

  1. दिनेश पासवान
  2. छोटेलाल पासवान
  3. सुधीर चौधरी
  4. प्रेम किशोर पासवान
  5. संकर स्वरूप
  6. सूबेदार दास
  7. रानी कुमारी
  8. मिन्ता देवी
  9. शैलेन्द्र चौधरी

दो प्रत्यशियो के नामांकन को अस्वीकृत किया गया है।

  • गौतम कुमार
  • संजीव कुमार पासवान

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News