संबंधित अधिकारियों को तय समय सीमा में समाधान का निर्देश
जहानाबाद, जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय की अध्यक्षता में जिला समाहरणालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न हिस्सों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं सीधे जिलाधिकारी के समक्ष रखीं।
जनता दरबार में कुल 42 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें भूमि विवाद, पारिवारिक कलह, वृद्धावस्था पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित आवेदनों, राजस्व मामले और पुलिस/प्रशासनिक कार्रवाई से जुड़ी शिकायतें शामिल थीं।
त्वरित निष्पादन के निर्देश
जिलाधिकारी ने प्रत्येक मामले की गंभीरता से सुनवाई करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा के भीतर समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने सख्त लहजे में कहा, “जन समस्याओं का समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की लापरवाही या विलंब को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”
वरीय अधिकारी रहे उपस्थित
इस अवसर पर अपर समाहर्ता (विभागीय जांच) विनय कुमार सिंह, सिविल सर्जन डॉ. देवेंद्र प्रसाद सिंह, वरिष्ठ उप समाहर्ता सुश्री होम इरफान और नेहा कुमारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
उद्देश्य: प्रशासन और आमजन के बीच दूरी कम करना
जनता दरबार का मुख्य उद्देश्य प्रशासन और आम जनता के बीच संवाद को बेहतर बनाना और लोगों की शिकायतों का त्वरित निपटारा सुनिश्चित करना है। जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि जनता की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर सुलझाने के लिए प्रशासन पूरी तरह संकल्पित है।
Jehanabad News: Public Court: District Magistrate Alankrita Pandey listened to the problems of the common people
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












