DW Samachar – Header
BREAKING

पंजाब नेशनल बैंक एम्पलाईज यूनियन बिहार की जहानाबाद यूनिट यूनिट की संगनाठमक बैठक सम्पन्न

आज के बैठक में संगठन के महत्वपूर्ण मुद्दे पर पंजाब नेशनल बैंक एम्पलाईज यूनियन बिहार के महासचिव बीके मिश्रा ने अपने विचार रखें पंजाब नेशनल बैंक में कर्मचारियों की घोर कमी है जिसके कारण ग्राहक सेवा भी प्रभावित होता है, आगे कॉमरेड मिश्रा ने कहा कि जहानाबाद के साथ-साथ गया मंडल के बैंकों में मूलभूत … Read more

Punjab National Bank Union Meeting Held

आज के बैठक में संगठन के महत्वपूर्ण मुद्दे पर पंजाब नेशनल बैंक एम्पलाईज यूनियन बिहार के महासचिव बीके मिश्रा ने अपने विचार रखें पंजाब नेशनल बैंक में कर्मचारियों की घोर कमी है जिसके कारण ग्राहक सेवा भी प्रभावित होता है, आगे कॉमरेड मिश्रा ने कहा कि जहानाबाद के साथ-साथ गया मंडल के बैंकों में मूलभूत सुविधाओं की घोर कमी है जैसे कार्य स्थल पर महिलाओं कर्मचारी की शौचालय सहित आदि मूलभूत सुविधाओं की घोर कमी है। बैठक का संचालन कॉमरेड सुधीर मिश्रा ने किया, वही कार्यक्रम में कॉमरेड बलवंत, कॉमरेड संतोष कुमार, कॉमरेड अनिल जायसवाल,कॉमरेड अभय कुमार, कॉमरेड राजेश झा, कॉमरेड हुसैन अनवर सहित कई लोगों ने अपना विचार रखें। साथ ही साथ उपस्थित कई साथियों ने अपने – अपने परेशानी को रखा जिसका महासचिव बी के मिश्रा त्वरित समाधान का आश्वासन दिया।

आज के बैठक में कॉमरेड बालेंदु गुरुनायक ,कॉमरेड आनंद राज को सहित कई साथियों को सम्मानित किया गया, साथ ही साथ संगठन के मजबूती पर चर्चा किया जिसका उपस्थित सभी सदस्यों ने संकल्प लिया कि आगामी दिनों संगठन को मजबूत किया जाएगा एवं ज्यादा से ज्यादा कर्मचारियों को संगठन से जोड़ा जाएगा। आज के बैठक में करीब 20 पंजाब नेशनल बैंक के कर्मचारियों ने एआईबीए का सदस्या ग्रहण किया, उपस्थित वक्ताओं ने कॉमरेड राजीव रंजन एवं कॉमरेड सुधीर मिश्रा के कार्यों की सराहना किया एवं कार्यक्रम के अंत में कॉमरेड राजीव रंजन ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

यह भी पढ़ेTRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स

यह भी पढ़ेBAFTA Awards 2025:ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ समेत 4 भारतीय फिल्मों का देखेगा BAFTA 2025 में जलवा , यहां देखें फिल्मों की लिस्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़