जहानाबाद। जिले में असामाजिक गतिविधियों का साहस लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला काको और शकुराबाद थाना क्षेत्र का है, जहां दो युवकों का देसी कट्टा लहराते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो कानून-व्यवस्था और पुलिस की सतर्कता पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो शकुराबाद थाना अंतर्गत पंडितपुर गांव और काको थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। वीडियो में युवक खुलेआम देसी कट्टा लहराते नजर आ रहा है और रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहा है।
डीडब्ल्यू समाचार वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है, लेकिन जिस तरह से युवक हथियार लहराते दिख रहे हैं, वह निश्चित रूप से समाज के लिए खतरनाक संकेत है।
पुलिस ने वायरल वीडियो की जांच के बाद शकुराबाद थाना क्षेत्र के पंडितपुर गांव निवासी तेजु यादव, उम्र करीब 20 वर्ष, पिता सुखेंद्र यादव के खिलाफ कड़ा कदम उठाया है। इस मामले में शकुराबाद थाना कांड संख्या-179/25, दिनांक 28.06.25, धारा-109 भारतीय दंड संहिता एवं 25(9) आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
पुलिस ने तेजु यादव के घर पर छापेमारी की, लेकिन वह फरार पाया गया। पुलिस लगातार उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। वहीं दूसरे युवक की पहचान को लेकर भी जांच चल रही है।
पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि, “सोशल मीडिया पर हथियार के साथ वीडियो बनाना और उसे वायरल करना एक संज्ञेय अपराध है। इस तरह के कृत्य में लिप्त किसी भी व्यक्ति पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”
यह मामला न सिर्फ कानून व्यवस्था के लिए चुनौती है, बल्कि समाज में युवाओं के बीच बढ़ते खतरनाक ट्रेंड की ओर भी इशारा करता है। सोशल मीडिया पर हथियार के साथ रील बनाना एक गंभीर अपराध है और प्रशासन ने संकेत दिया है कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Jehanabad News: Video of two youths brandishing a country-made pistol goes viral, FIR registered against one, police conducting raids
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












